वंदावासी, तमिलनाडु, 20 जून 2025: मुथूट फाइनेंस ने तमिलनाडु के तिरुवन्नमलै के वंदावासी स्थित थेयार गांव में मुथूट कलैवानी नर्सरी और प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। यह पहल वंचित ग्रामीण समुदायों के बच्चों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने के लिए कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रयासों के ज़रिये समावेशी शिक्षा और सामाजिक विकास पर मुथूट फाइनेंस के दीर्घकालिक फोकस की दिशा में एक सार्थक कदम है।
मुथूट फाइनेंस के उप प्रबंध निदेशक, जॉर्ज एम. जॉर्ज ने कहा: “शिक्षा वह आधार है जिस पर मज़बूत, आत्मनिर्भर समुदाय का निर्माण होता है। मुथूट फाइनेंस में, हमारा मानना है कि वास्तविक सशक्तिकरण मस्तिष्क से शुरू होता है। हम मुथूट कलैवानी स्कूल के माध्यम से ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पोषण का माहौल मुहैया कराना चाहते हैं, जहां उनकी क्षमता को पहचाना और पोषित किया जाता है, चाहे वे कहीं से भी आए हों। सामुदायिक अंतर्दृष्टि के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे को जोड़कर, हम कक्षाओं से कहीं अधिक का निर्माण कर रहे हैं – हम भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।”
मुथूट फाइनेंस ने इस पहल के अंग के रूप में, स्कूल के निर्माण, बुनियादी ढांचे और परिचालन सहायता के लिए ₹5 करोड़ का प्रारंभिक निवेश किया है, ताकि इस क्षेत्र के छात्रों के लिए समग्र शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित हो सके। यह कंपनी की सीएसआर रणनीति के अनुरूप है, जहां इसके सीएसआर फंड का 60% से अधिक शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण पहलों के लिए आवंटित किया जाता है।

