Friday, July 17, 2026 |
Home Business RemediesMotorola ने Launch किया Moto G85 5G Smartphone

Motorola ने Launch किया Moto G85 5G Smartphone

by Business Remedies
0 comments
Motorola launches moto g85 5G smartphone

नई दिल्ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ 5G स्मार्टफोन ब्रांड^, मोटोरोला ने आज moto g85 5G के लॉन्च की घोषणा की। यह moto g series का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें सबसे बेहतरीन 3D curved, एंडलेस एज डिस्प्ले लगाया गया है। moto g85 5G को इस सेगमेंट में पहली बार कई उम्दा और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिनमें सेगमेंट के सर्वश्रेष्ठ 3D कर्व्ड 120Hz pOLED डिस्प्ले के साथ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन और 1600 nits का ब्राइटनेस शामिल है। लोगों को हैरत में डाल देने वाले Sony LYTIA™ 600 सेंसर के साथ सेगमेंट के सबसे शानदार शेक फ्री 50MP OIS कैमरे के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन का डिजाइन काफी स्लीक, लाइटवेट और सुपर-प्रीमियम है, जिसे पैनटोन क्यूरेटेड कलर्स के अलावा बेहतरीन सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए Smart Connect के साथ बाजार में उतारा गया है। इसके साथ ही, moto g85 5G में इस सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज है और यह 13 5G बैंड्स के साथ जबरदस्त 5G परफॉरमेंस, VoNR और इसी तरह के ढेर सारे फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 16,999* रुपये (8+128GB) और 18,999* रुपये (12+256GB) है।

moto g85 5G का 6.7″ का इमर्सिव pOLED एंडलेस एज डिस्प्ले छोटी-से-छोटी बारीकियों को भी जीवंत बना देता है, जो अनगिनत कंट्रास्ट और सिनेमैटिक कलर के साथ एक सिरे से दूसरे सिरे तक लगातार देखने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। यह डिस्प्ले इस सेगमेंट के सर्वश्रेष्ठ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो अपने 10-bit डेप्थ तथा DCI-P3 कलर गैमट के साथ फिल्म की तरह शानदार क्वालिटी कलर के एक बिलियन से अधिक शेड्स की पेशकश करता है। इसका FHD+ रिज़ॉल्यूशन किसी पिक्सेलेशन के बिना बेहतरीन ढंग से शार्प और बारीकियों को कैद करने वाली तस्वीरें प्रदान करता है। इसके अलावा, इसके सुपर-स्मूथ 120 Hz रिफ्रेश रेट की वजह से अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करना, गेम्स खेलना और वेबसाइट स्क्रॉल करना बेहद आसान और सुविधाजनक हो जाता है। moto g85 5G का डिस्प्ले देखने के आरामदायक अनुभव के लिए SGS Eye Protection और 1600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, तथा इसमें ऑन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट प्रोटेक्शन भी मौजूद है।

Moto g85 5G में 50MP का मेन कैमरा लगाया गया है, जो 4 गुना बेहतर लो-लाइट सेंसिटिविटी के लिए बेहद दमदार Sony LYTIA™ 600 सेंसर और क्वाड पिक्सल तकनीक का उपयोग करता है, जिसकी वजह से किसी भी तरह की रोशनी में बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो लेना बेहद आसान हो जाता है। इसके अलावा, ऑल-पिक्सेल फोकस कम रोशनी वाले माहौल में भी तेज़, और ज्यादा सटीक प्रदर्शन के लिए 32 गुना अधिक फ़ोकसिंग पिक्सेल की सुविधा देता है, जबकि ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) अनचाहे कैमरा मूवमेंट की वजह से धुंधली तस्वीरों और वीडियो को ऑटोमेटिक तरीके से ठीक कर देता है। इस डिवाइस में सेकेंडरी रियर कैमरे के तौर पर 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो विज़न कैमरा लगाया गया है, जो किसी भी स्टैंडर्ड लेंस की तुलना में फ्रेम में 4 गुना अधिक फिट बैठता है। इसके अलावा, मैक्रो विज़न कैमरा यूजर्स को एक स्टैंडर्ड लेंस की तुलना में सब्जेक्ट के ज्यादा करीब लाता है, ताकि वे उन बारीकियों को कैप्चर कर सकें, जिन्हें वे मिस कर सकते हैं। सामने की तरफ, यूजर्स को क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ 32MP का हाई रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा मिलता है, जो 4× बेहतर लो-लाइट सेंसिटिविटी के साथ-साथ हर चार पिक्सेल को एक में जोड़कर सबसे शानदार परिणाम देता है।

इस डिवाइस के सभी फ़ोटो और वीडियो का घर Google Photos है, जहाँ इनका ऑटोमेटिक तरीके से बैकअप लिया जाता है और उन्हें व्यवस्थित किया जाता है, ताकि उन्हें देखना, एडिट करना और उन्हें शेयर करना बेहद आसान हो जाए। साथ ही, ग्राहकों को बेमिसाल एडिटिंग तथा AI टूल्स का एक्सेस भी मिलता है, जिनमें मैजिक एडिटर, मैजिक इरेज़र, फोटो अनब्लर और इसी तरह के कई टूल्स शामिल हैं।

सुपर स्लीक (7.59mm) और हल्के वजन (172gm) के अलावा एंडलेस एज डिज़ाइन वाले moto g85 5G के साथ यूजर्स अपनी अलग पहचान बना सकते हैं, जिसका कर्व्ड डिस्प्ले और रियर इनले इसके अव्वल दर्जे के लुक में चार चांद लगा देता है, जो दिखने में और महसूस करने में सचमुच बेहद शानदार है। यूजर्स शानदार वीगन लेदर फ़िनिश या रिफ़ाइंड ऐक्रेलिक ग्लास PMMA फ़िनिश के साथ बेहतरीन कलर्स में से अपनी पसंद का रंग चुन सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment