बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। थाणे आधारित ‘Mason Infratech Limited’ नई और पुनर्विकास परियोजनाओं सहित आवासीय एवं वाणिज्यिक भवनों के लिए निर्माण सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च,2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय परिणाम शानदार रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 64.05 करोड़ रुपए के मुकाबले 93.98 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.37 करोड़ रुपए के मुकाबले 11.65 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 मेंं कंपनी ने 9.09 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: 2020 में निगमित, मेसन इंफ्राटेक लिमिटेड एक रियल एस्टेट निर्माण कंपनी है जो नई और पुनर्विकास परियोजनाओं सहित आवासीय और वाणिज्यिक दोनों भवनों के लिए निर्माण सेवाएं प्रदान करती है।
कंपनी आवासीय, कॉर्पोरेट और वाणिज्यिक भवनों के लिए व्यापक निर्माण सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी मुख्य रूप से मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में काम करती है। कंपनी को ब्रांड कनेक्ट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सबसे तेजी से बढ़ती निर्माण कंपनी (एकीकृत और सहयोगात्मक कार्य) होने के लिए 2022 में कॉर्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

