नई दिल्ली। डीकार्बोनाइजेशन और स्थाई मोबिलिटी की दिशा में ‘मारुति सुजुकी ई विटारा’ मारुति का अहम कदम है। बिल्कुल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर
निर्मित, यह गाड़ी भविष्य के डिजाइन और प्रीमियम अनुभव को समाहित करते हुए बेहतर प्रदर्शन प्रदान करती हुई नजर आ रही है। 7 एयरबैग और लेवल 2 एडीएएस के साथ इस गाड़ी में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। वहीं नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट द्वारा इसमें 60 से अधिक सुविधाओं की पेशकश भी की गई है। ‘ई फॉर मी’ इकोसिस्टम में स्मार्ट होम चार्जर, डीलरशिप पर फास्ट डीसी चार्जर और निर्बाध चार्जिंग समाधान के लिए एक ऐप शामिल है। घरेलू और 100 से अधिक वैश्विक बाजारों के लिए भारत में निर्मित, ई विटारा इनोवेशन के प्रति मारुति सुजुकी की प्रतिबद्धता और ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण का प्रमुख उदाहरण है।

एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी के अनुसार ग्राहक लंबे समय से मारुति की ईवी का इंतजार कर रहे थे और ‘मारुति सुजुकी ई विटारा’ उनके इस इंतजार को खत्म करने में पुख्ता तौर पर सक्षम है। इसमें 7 एयरबैग और लेवल 2 एडीएएस से नेक्स्ट लेवल की सुरक्षा मिलेगी। इसमें 60 से अधिक सुविधाओं की पेशकश भी की गई है। यह डीकार्बोनाइजेशन और स्थाई मोबिलिटी की दिशा में मारुति का अहम कदम है।

