बिजऩेस रेमेडीज/भिवाड़ी गुरुग्राम में अग्रणी हैल्थकेयर प्रदाता, Manipal Hospital के मेडिकल विशेषज्ञों की टीम में अनुभवी और अत्यधिक निपुण कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन, डॉ. जतिन यादव शामिल हुए हैं। वो कंसल्टैंट एवं विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। डॉ. यादव गंभीर रूप से बीमार मरीजों की सर्जरी करने में निपुण हैं। उन्हें ऑफ-पंप सीएबीजी, वॉल्व रिपेयर/रिप्लेसमेंट, आयोर्टिक सर्जरी और मिनिमली इन्वेजिव कार्डियेक सर्जरी करने का गहरा अनुभव है। उनकी मौजूदगी से आधुनिक और विस्तृत Health Care सेवाएं प्रदान करने की हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।
डॉ. जतिन यादव बेहद कुशल कार्डियेक सर्जन हैं। उन्हें सार्वजनिक और निजी हॉस्पिटलों में 7 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वो मरीजों की जरूरतों और संभावित जोखिमों का पूर्ण प्रि-ऑपरेटिव आकलन करते हैं और फिर मिनिमली इन्वेजिव तकनीकों द्वारा कुशलता से उनका इलाज करते हैं। वो इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जंस ऑफ इंडिया (ISTS) तथा सोसायटी ऑफ मिनिमली इन्वेजिव कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जंस ऑफ इंडिया (SMICTSI) के सदस्य रह चुके हैं। अपने विस्तृत अनुभव के साथ वो कुशल कार्डियेक सर्जरी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए Manipal Hospital, गुरुग्राम की सर्जिकल टीम के लिए उनका बहुत ज्यादा महत्व होगा।
Manipal Hospital, गुरुग्राम के हॉस्पिटल डायरेक्टर, नवीन पास्कल ने कहा कि हमें अपने मेडिकल विशेषज्ञों की टीम में डॉ. जतिन यादव को शामिल करने की खुशी है। जटिल कार्डियेक प्रक्रियाओं को संभालने की अपनी विशेषज्ञता के साथ, डॉ. यादव विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेंगे। उनका मरीजों पर केंद्रित दृष्टिकोण हमारे मूल्यों के अनुरूप है, जिनके द्वारा हम हर मरीज को सर्वश्रेष्ठ इलाज और बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं।’’

