जयपुर : भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता Mahindra & Mahindra Limited ने गर्व के साथ Thar Rocks – The SUV जयपुर में लॉन्च की है। रू 12.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ, थार रॉक्स महिंद्रा की निर्भीकता और अपरंपरागत भावना का प्रतीक है। लोगों का ध्यान आकर्षित करने और एक शानदार व शक्तिशाली ड्राइव लेकिन सुरक्षित प्रदर्शन देने के लिए डिज़ाइन और इंजीनियर की गई, थार रॉक्स शानदार सुविधाओं की एक श्रृंखला प्रदान करते हुए सभी इलाकों पर विजय प्राप्त करती है।
Mahindra & Mahindra के डीलर ऑटो वर्ल्ड व के. एस. मोटर्स ने एक विशेष कार्यक्रम होटल क्लार्क्स आमेर जयपुर में आयोजित किया जिसमें जयपुर के नामचीन वाहन प्रेमी उपस्थित हुए। यह लॉन्च श्री के. एस. गहलोत व श्री करण गहलोत (निदेशक केएस ग्रुप) व श्री निकित शाह (रीजनल हैड सेल्स, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, राजस्थान) के कमलों द्वारा की गई। इस विशेष कार्यक्रम में सभी मेहमानों ने नई थार रॉक्स की स्पेशल लॉन्च देखी व रंगारंग कार्यक्रम और भोजन का लुत्फ उठाया। इस वाहन को लेकर कस्टमर्स में शानदार उत्साह दिखा।
Mahindra Thar Rocks शानदार हैंडलिंग और क्लास लीडिंग डायनेमिक्स के साथ एक असाधारण रूप से स्मूथ राइड प्रदान करता है। यह थार के आउटडोर डीएनए को आधुनिक परिष्कार के साथ सहजता से मिश्रित करता है, जो एक प्रीमियम एसयूवी अनुभव प्रदान करता है जो उन लोगों की ज़रूरतों को पूरा करता है जो अपने जीवन के हर पहलू में बेहतरीन की मांग करते हैं।
New Mahindra Thar Rocks SUV के लुक और फीचर्स की बात करें तो इसमें नई फ्रंट ग्रिल, एलईडी लाइट्स, बेहतर बूट स्पेस और आकर्षक डिजाइन के साथ ही केबिन में ज्यादा स्पेस, बेहतर लेगरूम और हेडरूम, 10 इंच से बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, हरमन कार्डन ब्रैंडेड ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और लेदरेट डैशबोर्ड समेत काफी सारी और भी खूबियां दी गई हैं।
Thar Rocks की डिलीवरी इस दशहरे से शुरू होगी, ताकि ग्राहक जल्द से जल्द अपनी नई महिंद्रा एसयूवी का आनंद ले सकें।

