Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldMagson ने Jamnagar और Gandhidham में नए स्टोर खोलकर अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार करने का रणनीतिक निर्णय लिया

Magson ने Jamnagar और Gandhidham में नए स्टोर खोलकर अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार करने का रणनीतिक निर्णय लिया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। गुजरात के Ahmedabad आधारित Magson Retail and Distribution Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने गुजरात के Jamnagar और Gandhidham में 29 मार्च, 2026 से नए स्टोर खोलकर अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार करने का रणनीतिक निर्णय लिया है। ये स्टोर दुकान संख्या 1 और 2, The Prime-2, P.N. Marg, Jamnagar-361008, Gujarat और GF-1, Arjun, Plot संख्या 19, Ward 6 (Commercial), Gandhidham, Kutch-370201, Gujarat पर स्थापित हैं। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इसके अतिरिक्त, Bharuch में नए स्टोर सहित, Magson Retail and Distribution Limited के कुल स्टोरों की संख्या 3 राज्यों के 10 से अधिक शहरों में बढ़कर 40 हो गई है।

कारोबारी गतिविधियां: कंपनी के स्टोर्स वर्ष 2009 से ही संचालित हैं और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की आपूर्ति एवं अच्छी सर्विस के चलते कंपनी का ब्रांड ‘Magson’ Gujarat राज्य में अच्छी तरह से लोकप्रिय हो गया है। वर्तमान में कंपनी gourmet foods, frozen foods और specialty foods की retail बिक्री एवं distribution का काम करती है।

Magson Retail and Distribution Limited की उत्पाद श्रेणी
शाकाहारी और मांसाहारी frozen foods, premium paneer और dairy products, exotic vegetables और fruits, ambient products, imported/luxury chocolates और imported packed products में शामिल हैं। कंपनी के 40 retail store/outlet हैं। कंपनी अपने सभी स्टोर पंजीकृत brand name “Magson” के तहत संचालित करती है।

ये 40 store/outlet पूरे पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में स्थित हैं। कंपनी की स्टोर Thane, Udaipur, Gandhinagar, Anand, Rajkot, Jamnagar और Gandhidham, Surat, Vadodara, Bharuch और Ahmedabad में स्थित हैं। कंपनी के स्टोर में SKU की संख्या 3000 से अधिक है।



You may also like

Leave a Comment