बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एयर इंडिया की उड़ान एआई 171 हादसे में मारे गए यात्रियों, क्रू सदस्य सहित ज़मीन पर होने वाली जनहानि पर गहरा शोक व्यक्तकिया है। एलआईसी प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके दावे जल्द निपटाकर वित्तीय राहत प्रदान किया जाएगा। दावा निपटान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एलआईसी ने कई सुविधाएँ भी प्रदान की हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह सरकार या एयरलाइन अधिकारियों की ओर से दिया हुआ कोई भी दस्तावेज या मुआवजे का आदेश मृत्यु का पर्याप्त सबूत माना जाएगा। एलआईसी हर संभव प्रयास करेगी कि प्रभावित परिजनों तक पहुंचकर उनके दावे जल्दी निपटाये जायें, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक वित्तिय सहायता तय समय पर पहुंच सके। अधिक जानकारी या सहायता के लिए दावाकर्ता अपने नजदीकी एलआईसी शाखा, अनुभाग या ग्राहक केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही वे एलआईसी के कॉल सेंटर पर 022-68276827 पर भी बातचीत कर सकते हैं।

