177

जयपुर। मुंबई आधारित LeMerite Limited ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 241.51 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 264.90 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.55 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 2.76 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में 1.18 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

