Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate World‘Leapfrog Engineering Services Limited’ का आईपीओ खुलेगा आज

‘Leapfrog Engineering Services Limited’ का आईपीओ खुलेगा आज

निवेशक 19 जून 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | | बेंगलुरु आधारित Leapfrog Engineering Services Limited विभिन्न उद्योगों में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा असेंबलिंग यूनिट की स्थापना के लिए वांछित पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 19 जून 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2005 में निगमित Leapfrog Engineering Services Limited इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग (ईपीसीसी) के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी द्वारा विद्युत, इंस्ट्रूमेंटेशन, अग्नि सुरक्षा, मॉड्यूलर सबस्टेशन और स्वचालन प्रणालियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह एक एकीकृत इंजीनियरिंग सेवा कंपनी है जो तेल और गैस, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, धातु आदि सहित विभिन्न उद्योगों को ईपीसीसी सेवाएं प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 10417.86 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 28.30 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 15785.42 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 1639.27 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 13466.24 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 1622.47 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10101.28 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 1418.40 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 14.04 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

आईपीओ की जानकारी: Leapfrog Engineering Services Limited का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 19 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 1 रुपए फेसवैल्यू के 3,84,84,000 इक्विटी शेयर 21 रुपए से 23 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 8851.32 लाख रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी के शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से शेयर बिक्री कर 891.48 लाख रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लोट साइज 6000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी Finshore Management Services Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment