Sunday, December 14, 2025 |
Home » Laxmi India Finance Limited ने सितंबर छमाही में अर्जित किया 14630.20 लाख रुपए का राजस्व

Laxmi India Finance Limited ने सितंबर छमाही में अर्जित किया 14630.20 लाख रुपए का राजस्व

by Business Remedies
0 comments

JaipurJaipur आधारित प्रमुख NBFC कंपनी Laxmi India Finance Limited ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6012.41 लाख रुपए के मुकाबले 26.77 फीसदी अधिक 7622.13 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 865.64 लाख रुपए के मुकाबले 8.63 फीसदी अधिक 940.41 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 1.90 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11137.60 लाख रुपए के मुकाबले 31.35 फीसदी अधिक 14630.20 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1528.33 लाख रुपए के मुकाबले 25.49 फीसदी अधिक 1917.92 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 4.23 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां : 1996 में स्थापित, Laxmi India Finance Limited एक NBFC कंपनी के रूप में कार्यरत है। कंपनी MSME loan, vehicle loan, construction loan और अन्य loan उत्पाद प्रदान करती है। कंपनी अपने loan उत्पादों से छोटे व्यवसायों और उद्यमियों को सहायता प्रदान करती है। 80 फीसदी से अधिक MSME loan प्राथमिकता क्षेत्र ऋण के रूप में प्रदान किए जाते हैं।

कंपनी के loan उत्पाद :
MSME finance : कंपनी MSME के लिए आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति के बदले secured loan प्रदान करती है, जिसकी ऋण राशि 0.05 million रुपए से 2.5 million रुपए तक, 65 फीसदी का LTV अनुपात और 84 महीने तक की अवधि होती है।

Vehicle finance : कंपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग के लिए secured vehicle loan प्रदान करती है, जिसमें वाणिज्यिक वाहनों (1.5 million रुपए तक), दोपहिया वाहनों (0.15 million रुपए तक) और ट्रैक्टरों (0.7 million रुपए तक) के लिए वित्तपोषण शामिल है।

Construction loan : कंपनी खुदरा ग्राहकों को निर्माण या नवीनीकरण के लिए आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति के बदले secured construction loan प्रदान करती है, जिसकी ऋण राशि 2.5 million रुपए तक, ब्याज दरें 18 फीसदी–28 फीसदी के बीच और अवधि 84 महीने तक होती है।



You may also like

Leave a Comment