मुंबई: Kshitij Polyline Limited (NSE: KSHTIJPOL), प्लास्टिक शीट्स, फिल्म्स एवं संबद्ध पॉलिमर उत्पादों के अग्रणी निर्माता, ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, रणनीतिक विस्तार योजनाओं तथा महत्वपूर्ण अधिग्रहणों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में सभी प्रमुख वित्तीय मानकों पर प्रभावशाली वृद्धि हासिल की। ऑपरेशन से प्राप्त राजस्व 46.3 प्रतिशत बढ़कर 44.75 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 30.58 करोड़ रुपये था। वहीं कुल आय 32.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.92 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी का कर पूर्व लाभ (PBT) 3.97 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में 9.47 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया था। इसी प्रकार कर पश्चात लाभ (PAT) 3.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी को 9.30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह सुधार ऑपरेशन दक्षता में वृद्धि, उत्पादन क्षमता के बेहतर उपयोग, बाजार में मजबूत उपस्थिति तथा वित्तीय अनुशासन का परिणाम है। कंपनी ने बताया कि Omkar Speciality Chemicals Limited के अधिग्रहण से संबंधित सभी भुगतान दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर लिया गया है। यह प्रक्रिया National Company Law Tribunal (NCLT), Mumbai Bench द्वारा स्वीकृत समाधान योजना के अनुरूप पूरी की गई है।

