बिजनेस रेमेडीज/मुंबई।Kotak Mahindra Asset Management Company Limited (“KMAMC” / “कोटक म्यूचुअल फंड”) ने कोटक निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है, जो निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स को ट्रैक करती है। यह स्कीम पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 19 सितंबर 2024 को खुला और 3 अक्टूबर 2024 को बंद होगी। निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स में निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स की टॉप 50 मिडकैप कंपनियां शामिल हैं, जिन्हें उनके मोमेंटम स्कोर के आधार पर सेलेक्ट किया गया है। मोमेंटम इन्वेस्टिंग उन शेयरों पर फोकस करता है, जिन्होंने पिछले 6 और 12 महीनों में पॉजिटिव प्राइस ट्रेंड दिखाया है। यह मजबूत ग्रोथ वाली कंपनियों में निवेश करने का एक सिस्टमैटिक तरीका प्रदान करता है। कोटक निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड निवेशकों को संभावित हाई-ग्रोथ वाले मिडकैप सेगमेंट को टारगेट करने का अवसर प्रदान करता है, जबकि हालिया पॉजिटिव प्रदर्शन का ट्रेंड दिखाने वाले शेयरों पर ध्यान केंद्रित करता है। Nilesh Shah, Managing Director, Kotak Mahindra AMC ने कहा कि कोटक निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड का लॉन्च एक्टिव और पैसिव प्रोडक्ट की पेशकश करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जो रिस्क लेने और निवेश के लक्ष्य की कैटेगरी के आधार पर अलग अलग निवेशकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। यह इंडेक्स फंड निवेशकों को एक नियम-आधारित इंडेक्स में निवेश करने का मौका प्रदान करता है, जो मोमेंटम स्ट्रैटेजी के साथ चुनी गई मिडकैप कंपनियों में निवेश करता है। मिडकैप प्लस मोमेंटम का संयोजन निवेशकों को लगातार मॉनिटरिंग और निवेश को एडजस्ट करने की परेशानी के बिना संभावित हाई ग्रोथ वाली मिडकैप कंपनियों में निवेश करने का अवसर प्रदान कर सकता है। कोटक महिंद्रा एएमसी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और फंड मैनेजर, देवेंद्र सिंघल ने कहा कि निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 इंडेक्स ने ऐतिहासिक रूप से अन्य मिडकैप इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकस करके, यह फंड निवेशकों को पैसिव और अनुशासित तरीके से प्राइस ट्रेंड से संभावित रूप से लाभ उठाने का एक तरीका प्रदान करता है। यह रणनीति उन निवेशकों को निवेश का अवसर देती है, जो ग्रोथ की तलाश में हैं और एक सिस्टमैटिक, नियम-आधारित अप्रोच बनाए रखते हुए हाई-ग्रोथ मिडकैप सेगमेंट तक पहुंचने के लिए कुछ जोखिम को संभालने में सक्षम हैं। यह स्कीम पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 19 सितंबर 2024 को खुल रही है और 3 अक्टूबर 2024 को बंद होगी। इसमें निवेशक कम से कम 100 रुपये और उसके बाद कितनी भी राशि का निवेश कर सकते हैं। पिछला प्रदर्शन भविष्य में कायम रह भी सकता है और नहीं भी।

