बिजनेस रेमेडीज। पश्चिम बंगाल के कोलकाता आधारित ‘Phoenix Overseas Limited’ विभिन्न प्रकार के पशु आहार एवं कृषि उपज के आयात और कृषि उपज व वस्तुओं के निर्यात जैसी कारोबारी गतिविधियों में संलग्न है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति, इनॉर्गेनिक ग्रोथ पहल पर निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 24 सितम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: Phoenix Overseas Limited को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा थ्री स्टार एक्सपोर्ट हाउस के रूप में मान्यता प्राप्त है। 01 अक्टूबर, 2023 को भारत की और यह मान्यता 5 (पांच) वर्ष की अवधि के लिए वैध है। कंपनी की कारोबारी गतिविधियों में कृषि उपज और वस्तुओं का निर्यात, जूट बैग, पर्स, वॉलेट, बेल्ट का विनिर्माण/निर्यात और आलू कोल्ड स्टोर के साथ एक बहुउद्देशीय कोल्ड स्टोरेज का संचालन शामिल है। गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ कंपनी लगातार वैश्विक बाजार के आयात निर्यात क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कंपनी पशु आहार और कृषि उपज और मक्का, तेल केक, मसाले जैसे सूखी लाल मिर्च, धनिया, जीरा, चावल, गेहूं, मक्का, ज्वार और दालें, सोयाबीन भोजन और चावल की भूसी रहित तेलयुक्त केक जैसे फ़ीड और अन्य कृषि उत्पादों व खाद्य पदार्थों के व्यापार एवं विपणन में लगी हुई है। कंपनी देश में बड़ी मात्रा में दाल, काली उड़द दाल और अरहर दाल का आयात करने में संलग्न है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 378.28 करोड़ रुपए एवं 3.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 451.31 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 549.15 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 5.38 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 0.98 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 131.62 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 45.20 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 29.36 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज एवं सरप्लस के मुकाबले कम है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 11.17 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Phoenix Overseas Limited’ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 24 सितम्बर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 56,30,000 शेयर जारी कर पूंजी जुटाई जाएगी। इनमें से कंपनी प्रवर्तकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 10,50,000 शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी खांडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है

