Friday, February 27, 2026 |
Home » Kotak Mahindra AMC का AUM 6 लाख करोड़ पार

Kotak Mahindra AMC का AUM 6 लाख करोड़ पार

by Business Remedies
0 comments

मुंबई: Kotak Mahindra Asset Management Company Limited ने घोषणा की है कि 18 फरवरी 2026 को कारोबार बंद होने तक उसकी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹6 लाख करोड़ के स्तर को पार कर गई है। यह उपलब्धि देशभर के निवेशकों के भरोसे और उनके दीर्घकालिक निवेश प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गौरतलब है कि कंपनी ने 4 दिसंबर 2024 को ₹5 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया था और उसके महज एक साल से थोड़ा अधिक समय बाद यह नया मुकाम हासिल किया है। Kotak Mahindra AMC ने साल-दर-साल आधार पर 25% की वृद्धि दर्ज की है।

पिछले बारह महीनों में कंपनी के AUM में ₹1,19,133 करोड़ का इजाफा हुआ है, जो उसकी मजबूत ग्रोथ और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दिखाता है।



You may also like

Leave a Comment