बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई kotak mahindra life insurance company limited (Kotak Life) ने Kotak Signature Term Plan लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक शुद्ध सुरक्षा वाला टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जिसे खासतौर पर उभरते हुए नौकरीपेशा प्रोफेशनल्स और बिजनेस करने वालों (उद्यमियों) के लिए तैयार किया गया है। इस प्लान में कम प्रीमियम में बड़ा कवर मिलता है, जिससे परिवार की लाइफस्टाइल बनी रहे और वे अपनी विरासत (लीगेसी) को आगे बढ़ा सकें।
Kotak Life के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, महेश बालासुब्रमण्यम ने कहा कि कोटक लाइफ में हमारा ध्यान हमेशा से ऐसे समाधान देने पर रहा हैं जो आज की जरूरतों के साथ-साथ भविष्य को भी ध्यान में रखें। कोटक सिग्नेचर टर्म प्लान को भारत के बढ़ते अमीर प्रोफेशनल्स और उद्यमियों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यह प्लान उनकी उम्मीदों के अनुसार फायदे देता है और यह हमारे इस प्रयास को दिखाता है कि हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझते हैं, नए आइडिया लाते हैं और लोगों को अपने भविष्य को सुरक्षित करने की ताकत देते हैं।
भारत में आजकल एक नई पीढ़ी के लोग उभर रहे हैं जो महत्वाकांक्षी और आत्मनिर्भर हैं। ये लोग न सिर्फ कमा रहे हैं, बल्कि अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं, बचत कर रहे हैं और एक विरासत बना रहे हैं। ये लोग कई तरह के वित्तीय साधनों (जैसे शेयर, म्यूचुअल फंड, आदि) से अपना आर्थिक भविष्य तय कर रहे हैं। हालांकि, अक्सर उनकी आर्थिक तरक्की के साथ सही सुरक्षा योजना (इंश्योरेंस) नहीं होती। यानी अगर कुछ अनहोनी हो जाए तो परिवार के लिए पूरा प्लान नहीं होता। इसी कमी को पूरा करने के लिए, कोटक लाइफ कई तरह के टर्म इंश्योरेंस समाधान प्रदान करता है जो जीवन के अलग-अलग चरणों और वित्तीय प्राथमिकताओं को पूरा करते हैं। Kotak Signature Term Plan इस पोर्टफोलियो को और बेहतर बनाता है। यह उभरते हुए अमीर वर्ग की महत्वाकांक्षाओं और बदलती जरूरतों के हिसाब से व्यक्तिगत लाभ प्रदान करता है, जिससे उन्हें वह विरासत सुरक्षित करने में मदद मिलती है जिसे वे बनाना चाहते हैं।

