Friday, July 10, 2026 |
Home Banking and InsuranceIndian Overseas Bank का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 76 प्रतिशत बढ़ा

Indian Overseas Bank का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 76 प्रतिशत बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ मुंबई/आईएएनएस सरकारी क्षेत्र के Indian Overseas Bank (IOB) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। बैंक का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 75.6 प्रतिशत बढक़र 1,111.04 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 25 की जून तिमाही में बैंक ने 632.81 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही में बैंक की आय 17 प्रतिशत बढक़र 8,866.47 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें 1,480.92 करोड़ रुपए की अन्य आय भी शामिल है। बैंक की कुल ब्याज आय (NII) 13 प्रतिशत बढक़र 2,747 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि एक साल पहले 2,441 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 26 की जून तिमाही में प्रोविजन और कंटीन्जेंसीज से पहले ऑपरेटिंग मुनाफा 2,357.95 करोड़ रुपए था, जो कि पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के आंकड़े 1,675.86 करोड़ रुपए से 41 प्रतिशत अधिक है। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का प्रोविजन और कंटीन्जेंसीज कम होकर 844.05 करोड़ रुपए पर आ गया है, जो कि पिछल वित्त वर्ष की समान तिमाही में 937.87 करोड़ रुपए था। बैंक की एसेट्स क्वालिटी में भी सुधार दर्ज किया।

सकल ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) मार्च तिमाही के 2.14 प्रतिशत से घटकर 1.97 प्रतिशत हो गई हैं, जबकि शुद्ध एनपीए इसी अवधि के 0.37 प्रतिशत से बढक़र 0.32 प्रतिशत हो गया है। जून तिमाही में बैंक के प्रोविजन भी क्रमिक रूप से कम रहे, जो जून के अंत में घटकर 844 करोड़ रुपये रह गए, जबकि मार्च में यह 1,063 करोड़ रुपए था। प्रोविजन में इस गिरावट से बैंक के लाभ में भी वृद्धि हुईहै। तिमाही परिणामों की घोषणा के बाद, इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 0.8 प्रतिशत बढक़र 40.17 रुपए पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में शेयर में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, पिछले छह महीनों में शेयरों में 12.57 रुपए या 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस साल की शुरुआत से अब तक शेयर की कीमत 11.90 रुपए या 22.94 प्रतिशत कम हुई है।

 



You may also like

Leave a Comment