Sunday, June 28, 2026 |
Home Business RemediesKay Cee Energy & Infra Limited (KCEIL) को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से मिला 2.31 करोड़ रुपए का ऑर्डर

Kay Cee Energy & Infra Limited (KCEIL) को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से मिला 2.31 करोड़ रुपए का ऑर्डर

by Business Remedies
0 comments
K C Energy & Infra Limited (KCEIL)

जयपुर। राजस्थान के कोटा आधारित Kay Cee Energy & Infra Limited (KCEIL) एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (“ईपीसी”) कंपनी है जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को मेसर्स राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड,जयपुर से132 केवी जीएसएस कनवास के लिए 132 केवी एस/सी देवलीमांझी-सांगोद लाइन के एलआईएलओ के निर्माण कार्य के लिए (लाइन की लंबाई लगभग 15 किमी.) कार्य अनुबंध से सम्मानित किया गया है। उपरोक्त अनुबंध के लिए अनुमानित ऑर्डर मूल्य 2,31,12,584.36/- रुपए (दो करोड़ इकतीस लाख बारह हजार पांच सौ चौरासी रुपये और केवल छत्तीस पैसे) है। कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि समर्पण और विशेषज्ञता के प्रमाण के रूप में इस आर्डर को लेते हैं और कंपनी प्रबंधन व कंपनी टीम इस उद्देश्य पर मैसर्स राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर के साथ सहयोग करने की संभावना से उत्साहित हैं।

यह करती है कंपनी:Kay Cee Energy & Infra Limited (KCEIL) एक Engineering, Procurement & Construction (“EPC”) कंपनी है जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। वर्ष 2015 में कंपनी की स्थापना हुई थी। कंपनी राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (“आरआरवीपीएनएल”) जैसी सरकारी संस्थाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं का काम करती है।

कंपनी के सेवा पोर्टफोलियो में बिजली पारेषण और वितरण प्रणालियों के लिए उपकरणों और सामग्रियों की हैंडलिंग, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग, ट्रांसमिशन लाइनें, सबस्टेशनों का निर्माण, स्वचालन, विस्तार/संशोधन और मौजूदा बिजली प्रणालियों का विस्तार शामिल है। कंपनी 132 केवी सबस्टेशनों के संचालन और रखरखाव, 400 केवी स्तर तक के सबस्टेशनों के रखरखाव और 765 केवी स्तर तक उच्च वोल्टेज लाइनों के रखरखाव व खराबी आदि की स्थिति में रखरखाव के लिए सेवाएं भी प्रदान करती है, जिसमें आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस) का उपयोग भी शामिल है।

कंपनी के पास ग्राहकों का एक मजबूत आधार है, जिसमें राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसी प्रसिद्ध सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। कंपनी वंडर सीमेंट लिमिटेड, एच जी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड, गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, राज श्यामा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, डीआरएआईपीएल-जीसीसी (जेवी), डीएमआईए न्याति एलएलपी, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड और सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित निजी कंपनियों को भी सेवाएं प्रदान करती है।

कंपनी ISO 9001:2015 के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के रूप में प्रमाणित है। कंपनी ने एक परियोजना को संकल्पना से पूरा होने तक ले जाने के लिए प्रमुख दक्षताओं के साथ आंतरिक संसाधनों को विकसित करने के लिए एक आंतरिक एकीकृत मॉडल अपनाया है।



You may also like

Leave a Comment