जयपुर | भारत की अग्रणी ब्रांडेड टीएमटी बार निर्माता और रिटेल विक्रेता Kamdhenu Limited ने राजस्थान में अपने प्रीमियम टीएमटी बार ‘कामधेनु नेक्स्ट’ की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की है। बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने अपने अगली पीढ़ी के हाई-एंड इंटरलॉक स्टील टीएमटी बार ‘कामधेनु नेक्स्ट’ की उत्पादन क्षमता को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही, कंपनी राज्य में अपने चैनल पार्टनर नेटवर्क को भी और सशक्त करने की दिशा में कदम उठा रही है।
कंपनी की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए निदेशक श्री सुनील अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में ‘कामधेनु नेक्स्ट’ की बढ़ती मांग बाजार में उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता के प्रति ग्राहकों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता में विस्तार और वितरण नेटवर्क को मजबूत करना कंपनी की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसके तहत वह ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘कामधेनु नेक्स्ट’ कंपनी के विश्वस्तरीय अनुसंधान एवं विकास और अभिनव उत्पाद विकास का परिणाम है। 2.5 गुना मजबूत कंक्रीट-स्टील इंटरलॉक तकनीक से लैस यह टीएमटी बार इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स की नई पीढ़ी की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जो मजबूत संरचनाओं और आधुनिक आर्किटेक्चरल डिजाइनों के लिए उपयुक्त है।
कंपनी का कहना है कि वह तकनीकी रूप से उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के विकास के माध्यम से इस क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि तेजी से विकसित हो रहे निर्माण क्षेत्र की जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

