Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate WorldJonjua Overseas Limited के निदेशक मंडल ने दी प्रेफरेंशियल बेसिस पर 72,41,468 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी

Jonjua Overseas Limited के निदेशक मंडल ने दी प्रेफरेंशियल बेसिस पर 72,41,468 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी

by Business Remedies
0 comments
Jonjua Overseas Limited

जयपुर। पंजाब के मोहाली आधारित जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 15-03-2025 को अपने पंजीकृत कार्यालय में आयोजित बैठक में 72,41,468 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों यानी प्रमोटरों को 10/- रुपये प्रति शेयर के 34,61,536 इक्विटी शेयरों को 12.25 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कुल 4,24,03,816 रुपये के ऋण के रूपांतरण के बदले और गैर-प्रवर्तकों को 4,63,04,167/- रुपए में 10/- रुपये प्रति शेयर के 37,79,932 इक्विटी शेयरों को 12.25 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर प्रेफरेंशियल बेसिस पर आवंटित करने की मंजूरी दी है।
प्रमोटर ग्रुप कैटेगरी में जोंजुआ एयर लिमिटेड को 15,67,488 शेयर , हरमनप्रीत सिंह जोंजुआ 2,61,248 शेयर और हरजिंदर सिंह जोंजुआ को 16,32,800 शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी है।
नॉन प्रमोटर कैटेगरी में अमृत गिल को 2,40,838 शेयर , दीपिंदर सिंह बराड़ को 81,640 शेयर , मनोज तंवर को 81,640 शेयर , हरविंदर सिंह नैन को 2,04,100 शेयर, मेगा फ्लेक्स प्लास्टिक लिमिटेड को 4,00,036 शेयर , चैनल प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड को 1,63,280 शेयर , संपति देवी जैन को 2,00,018 शेयर, स्नेहा बोथरा को 61,230 शेयर , रोजी सेठिया को 40,820 शेयर , सोनल भूरा को 36,738 शेयर और पुष्पा भजू को 22,69,592 शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी है।
ये शेयर सभी मामलों में कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों के बराबर होंगे। कंपनी को 28 फरवरी, 2025 को प्रेफरेंशियल बेसिस पर उपरोक्त इक्विटी शेयरों को जारी करने के लिए स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई लिमिटेड से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। ऊपर बताए गए इक्विटी शेयरों के लिए स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टिंग की मंजूरी के लिए आवेदन नियत समय में किया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment