Saturday, July 18, 2026 |
Home Business Remediesजेके सीमेंट लिमटेड ने घोषित किए जून तिमाही के वित्तीय परिणाम, शुद्ध लाभ मार्जिन 4.76 फीसदी के मुकाबले बढक़र हुआ 7.54 फीसदी

जेके सीमेंट लिमटेड ने घोषित किए जून तिमाही के वित्तीय परिणाम, शुद्ध लाभ मार्जिन 4.76 फीसदी के मुकाबले बढक़र हुआ 7.54 फीसदी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। देश की प्रमुख सीमेंट निर्माण कंपनी जेके सीमेंट लिमटेड ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही यानी की 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी ने बॉटम लाइन मार्जिन में अच्छी बढ़त कायम रखी है। स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2652.88 करोड़ रुपए के मुकाबले 2686.89 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 127.13 करोड़ रुपए के मुकाबले 202.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

जून तिमाही में कंपनी ने 26.23 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। जून तिमाही में कंपनी ने शुद्ध लाभ मार्जिन 4.76 फीसदी के मुकाबले 7.54 फ़ीसदी दर्ज किया है। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2794.23 करोड़ रुपए के मुकाबले 2852.31 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 110.24 करोड़ रुपए के मुकाबले 185.29 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों में जेके मैक्स पेंट के वित्तीय परिणाम भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में पेंट बिजनेस से अच्छा राजस्व हासिल होने की उम्मीद है। यह कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में जेके मैक्स पेंट ने करीब 266 करोड़ रुपए में एक्रो पेंट लिमिटेड का 100 फीसदी अधिग्रहण किया था।



You may also like

Leave a Comment