Friday, June 12, 2026 |
Home CommodityJK Cement ने जैसलमेर में 3,000 करोड़ रुपये के Greenfield Plant का निर्माण शुरू किया

JK Cement ने जैसलमेर में 3,000 करोड़ रुपये के Greenfield Plant का निर्माण शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जैसलमेर भारत की अग्रणी सीमेंट कंपनियों में से एक, JK Cement Limited ने राजस्थान के जैसलमेर में अपने नए Greenfield Plant Cement Plant के भूमिपूजन समारोह के साथ अपनी विकास यात्रा में एक और रणनीतिक कदम बढ़ाया। लगभग 3,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ यह प्लांट कंपनी की देशव्यापी उपस्थिति को मजबूत करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह प्लांट 525 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है और इसके 2027 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है।
JK Cement Limited  के प्रबंध निदेशक, राघवपत सिंघानिया ने कहा कि यह संयंत्र जेके सीमेंट की विकास और मजबूती की यात्रा में एक अहम पड़ाव है। जैसलमेर में किया गया यह निवेश हमारे लिए भविष्य के लिए तैयार उद्यम की नींव है। यह सुविधा न केवल हमारी उत्पादन क्षमता को मजबूत करेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर, कौशल विकास और क्षेत्रीय प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। JK Cement Limited के सीईओ और संयुक्त प्रबंध निदेशक, माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक, रणनीतिक स्थान और सतत विकास पर विशेष जोर के साथ यह संयंत्र हमें अपने ग्राहकों को और अधिक कुशलता से सेवा देने में सक्षम बनाएगा, साथ ही हमारे साझेदारों और स्थानीय समुदाय के लिए स्थायी मूल्य सृजित करेगा। जैसलमेर आने वाले समय में हमारे विकास को नई दिशा देगा और भारत की अवसंरचना व आवासीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 



You may also like

Leave a Comment