जयपुर। प्रमुख राष्ट्रीय सीमेंट कंपनी जेके सीमेंट लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है। स्टैंडलोन बैलेंसशीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2982.03 करोड़ रुपए के मुकाबले 13.58 फीसदी अधिक 3387.12 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 235.95 करोड़ रुपए के मुकाबले 76.86 फीसदी अधिक 417.32 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11053.37 करोड़ रुपए के मुकाबले 1.88 फीसदी अधिक 11262.03 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 830.64 करोड़ रुपए के मुकाबले 4.73 फीसदी अधिक 870.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। शनिवार को आयोजित कंपनी की बोर्ड मीटिंग में कंपनी के निदेशक मंडल ने 15 रुपए प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

