Business Remedies / Mumbai, 3rd February 2026। JioBlackRock Investment Advisers Private Limited ने JioBlackRock Personalized Investment Advice की शुरुआत की है। यह कंपनी Jio Financial Services Limited और BlackRock Inc. की 50:50 joint venture है।
यह एक digital investment advisory platform है, जिसका उद्देश्य भारत के लोगों को केवल बचत करने वाला नहीं, बल्कि समझदार investor बनाना है। यह platform निष्पक्ष, personalized और किफायती investment advice प्रदान करता है। यह सेवा BlackRock की Aladdin technology और Jio Financial Services की digital reach की मदद से संचालित होती है। भारत एक ऐसा देश है, जहां लोग अनुशासित तरीके से बचत करते हैं। देश के अधिकांश परिवारों की संपत्ति अभी भी fixed deposit, real estate और gold जैसे physical और unmanaged investments में लगी हुई है।
हालांकि capital market में retail investors की भागीदारी बढ़ रही है, फिर भी कई निवेशकों को challenges का सामना करना पड़ता है। इनमें commission-driven products और self-directed investment platforms की complexity शामिल है। Digital stock brokers ने निवेश को आसान जरूर बनाया है, लेकिन investor के goals और risk appetite के अनुसार investment को tailor करना अब भी एक बड़ी कमी बना हुआ है।
पहले personalized investment advice केवल wealthy individuals (high net-worth individuals) के लिए उपलब्ध थी, क्योंकि minimum investment amount काफी ज्यादा होती थी और relationship manager–based model की वजह से इसकी cost भी अधिक होती थी। JioBlackRock Personalized Investment Advice इस gap को खत्म करेगा और सरल व किफायती सलाह के जरिए institutional-grade investment experience उपलब्ध कराएगा। प्रत्येक investor को उसके investment goals और risk profile के अनुसार एक personalized investment plan दिया जाएगा, जो समय के साथ market conditions और life needs के अनुसार adapt करता रहेगा।
Investors सिर्फ 10,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। Investment portfolio की daily monitoring BlackRock की भरोसेमंद Aladdin technology के माध्यम से की जाती है, जिससे portfolio market conditions के अनुरूप बना रहता है और जरूरत पड़ने पर timely rebalancing suggestions मिलते हैं। यह सेवा 350 रुपये प्रति वर्ष की फीस पर उपलब्ध है। यदि advisory के अंतर्गत assets under advice (AUA) 1 लाख रुपये से अधिक हैं, तो शुल्क 0.35 फीसदी प्रति वर्ष होगा। Launch offer के तहत शुरुआती 3 महीने की personalized investment advice बिल्कुल free दी जाएगी। यह pricing भारत में advisory services के लिए एक नया benchmark स्थापित करती है और JioBlackRock की low-cost और competitive offerings देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Jio Financial Services Limited की Non-Executive Director Isha M Ambani ने कहा, “हर भारतीय की financial well-being हमारे देश के लिए बेहद जरूरी है, ताकि India 2047 तक विकसित भारत बन सके। JioBlackRock में हमारा लक्ष्य technology के जरिए घरेलू बचत की छुपी हुई ताकत को सामने लाना और India को सिर्फ saving nation नहीं, बल्कि confident investors का देश बनाना है। Jio की vast reach और BlackRock के global experience को साथ लाकर हम world-class investment advice को हर भारतीय के लिए accessible बना रहे हैं।”
BlackRock के Chief Operating Officer Rob Goldstein ने कहा, “आज JioBlackRock ने भारत में investment advisory को transform करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम personalized investment advice को online प्लेटफॉर्म के जरिए पेश कर रहे हैं, जिसके केंद्र में BlackRock Aladdin technology की मजबूत risk analytics capability है। इसका उद्देश्य भारतीयों को उनके investment goals हासिल करने में मदद करना है।”
JioBlackRock Investment Advisers के MD और CEO Mark Pilgrim ने कहा, “India ने financial inclusion में अच्छी प्रगति की है। अब अगला कदम large-scale wealth inclusion का है। Aadhaar, UPI और Account Aggregator जैसे India Stack पर काम करते हुए, हम ऐसा experience बना रहे हैं जो लोगों के मौजूदा digital transaction habits के साथ आसानी से integrate हो सके। हमारा focus high-quality investment solutions, simple customer experience और एक मजबूत education platform बनाने पर है, ताकि हर भारतीय wealth creation की प्रक्रिया को समझ सके और उसमें भागीदारी कर सके।”

