Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate Worldभारत ने JioBlackRock Asset Management का किया जोरदार वेलकम : पहले NFO में ही जुटाए 17,800 करोड़

भारत ने JioBlackRock Asset Management का किया जोरदार वेलकम : पहले NFO में ही जुटाए 17,800 करोड़

by Business Remedies
0 comments
JioBlackRock Asset Management

● संस्थानों से लेकर रिटेल निवेशकों तक, जियोब्‍लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की म्यूचुअल फंड योजनाओं को दिया जोरदार रिस्‍पांस।

● अब रिटेल निवेशक जियोब्‍लैकरॉक फंड्स में निवेश करने के लिए, जियोफाइनेंस ऐप (JioFinance App) के जरिए अपना इन्‍वेस्‍टमेंट अकाउंट खोल सकते हैं, साथ ही आने वाले एनएफओ (NFO) में भी हिस्सा ले सकते हैं।

मुंबई, 7 जुलाई, 2025 : जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Jio BlackRock Asset Management) ने अपने पहले न्यू फंड ऑफर (NFO) की पेशकश को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक का 50:50 ज्वॉइंट वेंचर, जियो ब्लैकरॉक एएमसी ने अपने तीन कैश/डेट म्यूचुअल फंड स्कीम जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड से कुल 17,800 करोड़ रुपये (लगभग 2.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश जुटाया है।

तीन दिनों का यह एनएफओ 30 जून 2025 को शुरू हुआ था, और 90 से ज्यादा संस्थागत निवेशकों से निवेश आकर्षित करने में सफल रहा। यह दर्शाता है कि निवेशक जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की रणनीति पर भरोसा कर रहे हैं, जिसमें डेटा आधारित निवेश और डिजिटल फोकस शामिल है।

इन कैश/डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं में छोटे निवेशकों (रिटेल निवेशकों) का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। 67,000 से अधिक इंडिविजुअल ने इस ऑफर पीरियड के दौरान इन फंड्स में निवेश किया।

यह न्यू फंड ऑफर (NFO), जो 2 जुलाई 2025 को बंद हुआ, भारत के कैश/डेट फंड सेगमेंट में सबसे बड़े एनएफओ में से एक था। इसके साथ ही, जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी देश की 47 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से टॉप 15 में शामिल हो गई है, जिनके पास सबसे ज्यादा डेट निवेश (डेट एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) है।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट द्वारा पेश किए गए ये पहले फंड सभी तरह के निवेशकों को यह सुविधा देते हैं कि वे अपने कैश और छोटी अवधि के निवेश को अच्छी तरह से मैनेज कर सकें। इन फंड्स का मकसद है कि निवेशक अपने पैसों का सही उपयोग कर सकें, ताकि उनकी लिक्विडिटी, जोखिम (रिस्क) और मुनाफे (रिटर्न) से जुड़ी जरूरतें पूरी हो सकें।

शॉर्ट ड्यूरेशन डेट और मनी मार्केट म्यूचुअल फंड्स उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और कम उतार-चढ़ाव वाले (लो वोलैटिलिटी) विकल्पों से ब्याज कमाना चाहते हैं, वह भी बिना लंबे समय के लिए पैसा ब्लॉक किए।

इन फंड में निवेश करने से निवेशकों को यह लचीलापन मिलता है कि वे जब चाहें पैसे निकाल सकें और अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकें। ये फंड निवेश पोर्टफोलियो बनाने वाले, कंपनियों के ट्रेजरी विभागों और रिटेल निवेशकों, सभी के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, सिड स्वामीनाथन ने कहा कि हमारे पहले एनएफओ को संस्थागत और रिटेल निवेशकों से जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, वह हमारे इनोवेटिव निवेश रणनीति, मजबूत रिस्क मैनेजमेंट और डिजिटल फोकस पर निवेशकों के भरोसे को दिखाती है। यह हमारे सफर की एक शानदार शुरुआत है, जिसमें हमारा लक्ष्य है कि हम भारत के बदलते निवेश बाजार में एक बड़ी और असरदार भूमिका निभाएं, और हर तरह के निवेशकों की जरूरतों को पूरा करें।

अकाउंट कैसे बनाएं?
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के निवेश के व्यवस्थित तरीके का लाभ उठाने और उनके आने वाले फंड ऑफरिंग (नए स्कीम) में हिस्सा लेने के लिए, कंपनी ने एक अकाउंट बनाने की पहल की घोषणा की है। यह पहल ग्राहकों को जियोफाइनेंस (JioFinance) ऐप के माध्यम से कुछ ही मिनटों में निवेश के लिए तैयार अकाउंट बनाने की सुविधा देती है, जिससे निवेश शुरू करना बेहद आसान हो जाता है। ग्राहक को बस इतना करना है:

JioFinance ऐप डाउनलोड करें या खोलें। ऐप के होमपेज पर नीचे दिए गए ‘इन्वेस्ट’ टैब पर क्लिक करें। और फिर अपना अकाउंट बनाने और निवेश करने की प्रक्रिया शुरू करें।



You may also like

Leave a Comment