Wednesday, August 5, 2026 |
Home Corporate WorldJioBlackRock Asset Management ने अपना पहला ETF JioBlackRock Nifty 50 ETF लॉन्च किया

JioBlackRock Asset Management ने अपना पहला ETF JioBlackRock Nifty 50 ETF लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments
jio black rock

मुंबई । जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और ब्लैकरॉक के बीच 50:50 संयुक्त उद्यम जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट) ने आज जियोब्लैकरॉक निफ्टी 50 ईटीएफ लॉन्च करने की घोषणा की। यह कंपनी का पहला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) है। यह लॉन्च निवेश को आसान, अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में कंपनी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके साथ ही जियोब्लैकरॉक ने भारत के तेजी से बढ़ते ईटीएफ बाजार में प्रवेश किया है और निवेशकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले व्यापक निवेश समाधान विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

जियोब्लैकरॉक निफ्टी 50 ईटीएफ का नया फंड ऑफर (एनएफओ) 4 अगस्त, 2026 को  खुला और 11 अगस्त, 2026 को बंद होगा।

यह ईटीएफ निफ्टी 50 इंडेक्स को ट्रैक करने का प्रयास करेगा, जिससे निवेशकों को एक ही निवेश के माध्यम से भारत की 50 सबसे बड़ी और स्थापित सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश का अवसर मिलेगा। 30 मार्च, 2026 तक भारत के बाजार पूंजीकरण में लगभग 53.73 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला निफ्टी 50 इंडेक्स लंबे समय से भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए एक प्रमुख मानक रहा है और यह निवेशकों को देश की दीर्घकालिक आर्थिक और कॉर्पोरेट विकास यात्रा में व्यापक भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिड स्वामीनाथन ने कहा, “जियोब्लैकरॉक निफ्टी 50 ईटीएफ का उद्देश्य निवेशकों के लिए भारत की प्रमुख कंपनियों की दीर्घकालिक विकास यात्रा में भागीदारी को आसान बनाना है। कई निवेशकों के लिए व्यापक बाजार सूचकांक पोर्टफोलियो की नींव के रूप में काम कर सकता है, जो एकल निवेश के माध्यम से विविधता, पारदर्शिता और सरलता प्रदान करता है।

यह लॉन्च ईटीएफ और इंडेक्स निवेश में ब्लैकरॉक की वैश्विक विशेषज्ञता को जियो की डिजिटल क्षमताओं और भारतीय उपभोक्ताओं की गहरी समझ के साथ जोड़ता है। दोनों मिलकर विश्वस्तरीय निवेश को अधिक सुलभ बनाने और अधिक निवेशकों को विश्वास के साथ दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण में मदद करने का लक्ष्य रखते हैं।”

ब्लैकरॉक दुनिया में ईटीएफ का सबसे बड़ा प्रदाता है, जो अपनी आईशेयर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक स्तर पर 6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ईटीएफ और इंडेक्स परिसंपत्तियों का प्रबंधन करता है। जियोब्लैकरॉक, ब्लैकरॉक की निवेश तकनीक और पोर्टफोलियो प्रबंधन क्षमताओं का लाभ उठाकर निवेशकों को उच्च गुणवत्ता वाला ईटीएफ निवेश अनुभव प्रदान करने का प्रयास करेगा।



You may also like

Leave a Comment