Wednesday, July 15, 2026 |
Home Tech WorldJIO Hotstar ने चैंपियंस ट्रॉफी में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया

JIO Hotstar ने चैंपियंस ट्रॉफी में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया

by Business Remedies
0 comments
jio hotstar

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। जियो हॉटस्टार ने हाल ही में आयोजित हुई आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान 540 करोड़ से अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया। जियो हॉटस्टार के दर्शकों ने लगभग 11,000 करोड़ मिनट तक चैंपियंस ट्राफी देखने का रिकॉर्ड बनाया। जियो हॉटस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, “आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की यात्रा कैसी रही! 540 करोड़ से अधिक बार देखा गया, 11,000 करोड़ मिनट तक देखा गया और एक वक्त में अधिकतम 6.12 करोड़ लोगों ने देखा। ये आंकड़े भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग के पैमाने, जुनून और वृद्धि की शक्तिशाली कहानी बताते हैं।” चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच को जियो हॉटस्टार पर 124.2 करोड़ बार देखा गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस मैच ने 6.12 करोड़ दर्शकों के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया, जो लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में ऑनलाइन मंच के प्रभुत्व को दर्शाता है। इससे पहले 5.9 करोड़ का रिकॉर्ड डिज्नी हॉटस्टार ने 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान बनाया था।



You may also like

Leave a Comment