Saturday, June 27, 2026 |
Home EducationJECRC University के Students का Amazon में Placement हुआ

JECRC University के Students का Amazon में Placement हुआ

Harsh और Arjun को 33 लाख का पैकेज मिला

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर  JECRC University ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बैच 2025 के लिए प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट्स नें 33 लाख प्रति वर्ष का हाइएस्ट पैकेज प्राप्त किया है, जो यूनिवर्सिटी के एकेडमिक एक्सीलेंस और इंडस्ट्री कनेक्ट का सशक्त प्रमाण है। बीटेक सीएसई (चतुर्थ वर्ष) के छात्र अर्जुन शर्मा और हर्ष शर्मा ने अमेजन जैसी वैश्विक कंपनियों से एआई-एमएल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) डोमेन में प्रतिष्ठित इंटर्नशिप ऑफर भी प्राप्त किए हैं। इन इंटर्नशिप्स के तहत उन्हें 50,000 का स्टाइपेंड और प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। यह सफलता ऑन-कैंपस सिलेक्शन के ज़रिए हासिल की गई है।
JECRC University  ने इस वर्ष प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को छुआ है, जिसमें 2,230 से अधिक छात्रों को देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं। 33 लाख का उच्चतम पैकेज और 6 लाख का औसत पैकेज इस उपलब्धि को और भी खास बनाते हैं। इस दौरान 140 से अधिक कंपनियों ने कैंपस में हिस्सा लिया, जिनमें एक्सेंचर, टीसीएस, कैपजेमिनी और एलटीआई माइंडट्री जैसी दिग्गज कंपनियों से कुल 860 ऑफर मिले। दिलचस्प तथ्य यह है कि लगभग 46 प्रतिशत ऑफर उभरती तकनीकों जैसे एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस से संबंधित प्रोफाइल्स के लिए थे। इतना ही नहीं, बीबीए, बीसीए और बी. कॉम जैसे नॉन-टेक्निकल कोर्सेज के छात्रों को भी बेहतरीन मौके मिले, जहां सिर्फ एक्सेंचर और टीसीएस से ही 125 ऑफर मिले। यह दर्शाता है कि जेईसीआरसी की शिक्षा न केवल तकनीकी रूप से दक्ष है, बल्कि हर स्ट्रीम के छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में सफल रही है।
इंडस्ट्री कोलैबोरेशन के माध्यम से छात्रों के लिए प्लेसमेंट के अवसर : JECRC University ने इंडस्ट्री कोलैबोरेशन के माध्यम से अपने छात्रों के लिए प्लेसमेंट के अवसरों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। यूनिवर्सिटी ने टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्राप्त हो रही हैं। इन कोलैबोरेशन्स के माध्यम से छात्रों को न केवल इंटर्नशिप्स और लाइव प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, बल्कि उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में भी बड़े पैकेज और बेहतर प्रोफाइल्स ऑफर की जा रही हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा नियमित गेस्ट लेक्चर्स, वर्कशॉप्स और रियल टाइम प्रोजेक्ट्स छात्रों की व्यावसायिक दक्षताओं को और भी मज़बूत बना रहे हैं।
JECRC University ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में प्राप्त की बहुआयामी सफलता : JECRC University ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बहुआयामी सफलता दर्ज की है। तकनीकी कोर्सों के साथ-साथ प्रबंधन, डिजाइन, पत्रकारिता, मानविकी और कानून जैसे गैर-तकनीकी क्षेत्रों के विद्यार्थियों का भी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में सफल प्लेसमेंट हुआ है। यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी के समग्र शिक्षा दृष्टिकोण और उद्योग से मजबूत सहयोग का परिणाम है।
JECRC University  के डायरेक्टर डिजिटल स्ट्रेटेजीज धीमान्त अग्रवाल का मानना है कि उद्योगों के साथ इस तरह की सहभागिता से न केवल छात्रों की स्किल्स बेहतर होती हैं, बल्कि उन्हें बदलते बाजार की मांगों के अनुसार तैयार किया जा सकता है। यही वजह है कि यूनिवर्सिटी को हर साल प्लेसमेंट में निरंतर सफलता मिल रही है।



You may also like

Leave a Comment