Sunday, July 12, 2026 |
Home Educationजेईसीआरसी के जेयू- ओरिएंट 2024 के चौथे दिन आईपीएस अमित लोढ़ा ने युवाओं को आत्मविश्वास और विवेक पर भरोसा करने की प्रेरणा दी

जेईसीआरसी के जेयू- ओरिएंट 2024 के चौथे दिन आईपीएस अमित लोढ़ा ने युवाओं को आत्मविश्वास और विवेक पर भरोसा करने की प्रेरणा दी

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
जेईसीआरसी के जेयू- ओरिएंट 2024 के चौथे दिन स्टूडेंट्स खिलखिलाते चेहरों के साथ अपना नया सफर शुरू करने के लिए तैयार दिखे। वहीं आईपीएस अमित लोढ़ा के सेशन  ने युवाओं को आत्मविश्वास और विवेक पर भरोसा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहां की सबसे जरूरी है की हम खुद पर विश्वास रखें , रास्ते में चलते हुए बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा पर अगर हम खुद पर विशवास रखेंगे और सोचेंगे की हम कर सकते है तो निश्च्य ही उसका फल हमें जरूर मिलेगा।  उन्होंने बताया कि आईआईटी  के समय में वे डिप्रेशन में थे, लेकिन उन्होंने उसे पार कर लिया और आज वे एक सफल व्यक्ति हैं। बिहार के बारे में उन्होंने कहा, “बिहार मेरा प्यार है और वहाँ के लोग बहुत अच्छे हैं। बिहार मेरी कर्मभूमि है।
नेटफ्लिक्स वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए  उन्होंने कहा की , कि शुरू में मुझे अच्छा नहीं लगा कि उन्होंने इतनी आसानी से मेरे संघर्ष को दिखा दिया। मेरे दोस्त ने मुझसे इस सीरीज  के लिए पूछा और मैंने कहा कि मैं तुम्हें इसमें कहीं शामिल नहीं करूंगा। शुरुआत में मुझे वो सीरीज  अच्छी नहीं लगी, फिर मेरे दोस्त ने कहा कि 7 एपिसोड में सब कुछ कैसे दिखा सकते हैं। इसके बाद मुझे पसंद आने लगा। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे पुलिस सेवा में शामिल होकर समाज में योगदान दें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें।
छात्रों ने ओरिएंटेशन के अनुभव को किया साझा : फस्र्ट ईयर जर्नलिज्म की स्टूडेंट नव्या शर्मा ने कहां की ओरिएंटेशन का अनुभव बहुत ही उत्साह और जिज्ञासा से  भरा था। जब मैं पहले दिन कैंपस पहुंची , तो मेरा स्वागत यहाँ के स्टूडेंट्स और फैकल्टी ने इस तरह किया की  मुझे भीड़ में भी खास महसूस हुआ। ओरिएंटेशन सत्रों में बहुत सारी जानकारी दी गई, जैसे कि अकादमिक सलाह, कोर्स पंजीकरण के टिप्स, कैंपस की सुविधाएँ और सुरक्षा के नियम जो की बहुत महत्वपूर्ण थी। आगे के सफर के लिए बहुत उत्साहित हूँ और मुझे यकीन हैं की  यहाँ से जब जाउंगी तो अपने साथ बहुत कुछ सीख कर जाउंगी।

 



You may also like

Leave a Comment