Thursday, July 9, 2026 |
Home EducationJECRC कैंपस में नव प्रवेशित स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया

JECRC कैंपस में नव प्रवेशित स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेेडीज/जयपुर
JECRC कैंपस में 2024 के नव प्रवेशित स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर्स’24 के जरिए जेईसीआरसी ने अपने 25वें बैच का स्वागत किया। सीनेफाइल थीम पर हुए इस इवेंट में सभी फ्रेशर्स अपने पसंदीदा फिल्मी किरदारों की आउटफिट में नजर आए। फ्रेशर्स पार्टी में मनोरंजन के साथ ही जेईसीआरसी ने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को ध्यान रखते हुए, 21000 स्टूडेंट्स को सीपीआर जैसे जीवन कौशल में ट्रेन करने की शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष से कैंपस में सीपीआर प्रशिक्षण सेशंस का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसके जरिए हजारों स्टूडेंट्स और फैकल्टीज सीपीआर कौशल में दक्षता हासिल कर चुके हैं। वर्तमान वर्ष जेईसीआरसी का उद्देश्य 21000 स्टूडेंट्स को सीपीआर कौशल में प्रशिक्षित करना हैं।
कार्यक्रम की मनमोहक शुरुआत डांस क्लब एनिग्मा के जोशीले मूव्स के साथ हुई और आगे खालस भांगड़ा क्लब ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी फ्रेशर्स को भांगड़ा करने पर मजबूर कर दिया। ड्रामा क्लब एफएनएफ ने अपनी रंगारंग नाटक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। नाच गानों की मस्ती में झूमते छात्र फिल्मी किरदारों के आइकॉनिक स्टेप्स फॉलो करते भी नजर आए। टैलेंट शो-केस के माध्यम से फ्रेशर्स को अपना टैलेंट दिखाने के लिए स्टेज पर आमंत्रित किया गया। और फ्रेशर्स ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने पियर्स के साथ अपनी कला को साझा किया।
अदा के रैंप वॉक से इस शाम को अपने मुकाम पर ले जाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत शैली व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। फ्रेशर्स के परफार्मेंस, लुक्स, आउटफिट, एटीट्यूड के आधार पर मिस्टर एंड मिसेस फ्रेशर्स’24 चुने गए। उत्साह, तालियों एवं खुशी के साथ फ्रेशर्स का स्वागत किया गया। लडक़े जहां राज, राहुल, मुन्नाभाई, सर्किट, वायरस, गब्बर, मनी हाइस्ट और कबीर जैसे किरदारों में दिखे तो वहीं लड़कियां नैना, अंजली, बनकर आईं। कॉलेज एसडीओ प्रांशु शर्मा ने बताया की इस प्रकार के इवेंट्स का उद्देश्य फ्रेशर्स को एक ऐसा अवसर प्रदान करना हैं, जिससे की वह अपने सहभागियों के साथ कुशल नेटवर्क बना सके। टेक्निकल स्किल्स के साथ ओवरऑल पर्सनेलिटी डेवलपमेंट भी अत्यंत आवश्यक हैं, यह स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास को जागता हैं। जेईसीआरसी हमेशा से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता आया हैं। इसका प्रमाण कॉलेज कैंपस में संचालित 20 से अधिक सामाजिक सरोकार हैं। इन सामाजिक सरोकार में जरूरत, सोच, आशाएं और सुहासिनी जैसे सरोकार शामिल हैं, जिनके द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, वस्त्र सम्मान, ओल्ड एज होम विजिट, ब्लड डोनेशन कैंप, सीपीआर सेशन जैसे कईं समाज हितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं।



You may also like

Leave a Comment