Wednesday, July 8, 2026 |
Home Business RemediesJasbeer Jassi की जादुई आवाज और दिविता जुनेजा की दिल छू लेने वाली अदाओं में ’हीर मैं वेखी’ गीत हुआ रिलीज

Jasbeer Jassi की जादुई आवाज और दिविता जुनेजा की दिल छू लेने वाली अदाओं में ’हीर मैं वेखी’ गीत हुआ रिलीज

by Business Remedies
0 comments
उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’12 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।
पंजाबी लोक गायकी की आत्मा जसबीर जस्सी की जादुई आवाज फिर एक बार दिलों को छू गई।
मुंबई। पंजाबी परंपरा, रोमांस और मिट्टी की खुशबू को सुरों में पिरोता हुआ “हीर एक्सप्रेस” का गीत “हीर मैं वेखी” आज जी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया है। यह गीत ना केवल एक प्रेम कहानी कहता है, बल्कि एक सांस्कृतिक यात्रा भी बन जाता है। जिसमें पंजाब की आत्मा बसती है।
इस गाने को अपनी दमदार और जादुई आवाज दी है जसबीर जस्सी ने, जिनका नाम सुनते ही दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी, कोका और लौंग दा लश्कारा जैसे हिट गीत याद आ जाते हैं। जसबीर जस्सी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ऐसे गायक हैं, जिन्होंने पारंपरिक लोक गायकी को ग्लोबल मंच तक पहुंचाया है।
संगीतकार जेरी सिंह और सकार सिंह ने इस पारंपरिक फीलिंग को समकालीन साउंड के साथ जोड़ा है, जिससे यह गाना आज की पीढ़ी से भी सीधा जुड़ता है।
दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी की आॅन-स्क्रीन जोड़ी पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुकी है। इस गाने में भी दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री, रोमांस की परिभाषा को एक नए रूप में सामने लाती है। खासतौर पर दिविता जुनेजा, जो हर फ्रेम में ‘हीर’ सी दिखती हैं। शांत, सुंदर और सच्चे प्यार की प्रतीक। गाने की शूटिंग पंजाब और लंदन की लोकेशनों पर हुई है, जो गीत को एक इंटरनेशनल अपील के साथ जड़ से जुड़ा लोक स्पर्श भी देती है।
फिल्म ”हीर एक्सप्रेस“ का निर्देशन किया है उमेश शुक्ला ने। जोकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने मनोरंजन और समाजिक संदेश का बेहतरीन संगम अपनी फिल्मों में प्रस्तुत किया है। उनकी फिल्म ”ओह माई गाॅड“ ने धार्मिक आस्था और सामाजिक सोच पर गहरी छाप छोड़ी थी और उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इसके अलावा ”102 नाॅट आउट“ जैसी फिल्मों से उन्होंने रिश्तों, भावनाओं और जीवन के सकारात्मक पहलुओं को सरल और रोचक अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारा। अब ”हीर एक्सप्रेस“ के जरिए वे रोमांस और परंपरा को दृष्टिकोण से पेश करने जा रहे हैं। फिल्म ”हीर एक्सप्रेस“ 12 सितंबर 2025 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


You may also like

Leave a Comment