बिजनेस रेमेडीज। आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस लिमिटेड (“कंपनी”) गुरुवार, 18 सितंबर, 2025 को 2 रुपये अंकित मूल्य वाले अपने इक्विटी शेयरों (“इक्विटी शेयर”) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (“प्रस्ताव”) खोलने का प्रस्ताव रखी है। एंकर निवेशक के लिए बोली लगाने की तिथि बोली/प्रस्ताव खुलने की तिथि से एक कार्यदिवस पहले, बुधवार, 17 सितंबर, 2025 है। बोली/प्रस्ताव बंद होने की तिथि सोमवार, 22 सितंबर, 2025 है।
इस ऑफरिगं का मूल्य बैंड 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 284 रुपये से 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 299 रुपये निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 2 रुपये अंकित मूल्य वाले 50 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 2 रुपये अंकित मूल्य वाले 50 इक्विटी शेयरों के गुणकों के लिए बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।
आरंभिक सार्वजनिक पेशकश में विक्रय शेयरधारकों द्वारा 18,738,958 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। इसमें सुनील कुमार पिल्लई द्वारा 762,115 इक्विटी शेयर, कृष्ण राज शर्मा द्वारा 1,164,645 इक्विटी शेयर और श्रीनिवासन श्रीराम (सामूहिक रूप से “प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक”) द्वारा 921,048 इक्विटी शेयर शामिल हैं। हिल्डा सुनील पिल्लई (“प्रमोटर ग्रुप सेलिंग शेयरहोल्डर”) द्वारा 1,000,246 इक्विटी शेयर, सुंदरा (मॉरीशस) लिमिटेड (“निवेशक सेलिंग शेयरहोल्डर”) द्वारा 11,012,539 इक्विटी शेयर और वेंकटेश आर द्वारा 632,196 इक्विटी शेयर, सुबोध अंचन द्वारा 592,726 इक्विटी शेयर, रॉय अब्राहम योहानन द्वारा 477,949 इक्विटी शेयर, बृजेश श्रीवास्तव द्वारा 457,149 इक्विटी शेयर, एल नागभूषण रेड्डी द्वारा 449,915 इक्विटी शेयर, रण विजय प्रताप सिंह द्वारा 449,916 इक्विटी शेयर, रवींद्र कुमार सांखला द्वारा 377,099 इक्विटी शेयर और वेंकट नागा स्वरूप मुववाला द्वारा इक्विटी शेयर (सामूहिक रूप से “व्यक्तिगत विक्रय शेयरधारक”) शामिल हैं।
कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) (बीएसई और एनएसई संयुक्त रूप से, “स्टॉक एक्सचेंज”) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर (“बीआरएलएम”) हैं।

