183

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। असेसमेंट ईयर 2024-25 में 7.28 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न (आरटीआर) जमा किए गए हैं। इसके साथ ही आईटीआर प्रोसेसिंग का समय भी बीते कुछ वर्षों में तेजी से घटा है। यह टैक्स क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार देश में आईटीआर प्रोसेसिंग का समय घटकर 10 दिन रह गया है, जो कि 2013 में 93 दिन था। इस कारण से रिफंड पहले के मुकाबले तेज हुआ है। आईटीआर प्रोसेसिंग में तेजी की वजह इनकम टैक्स रिटर्न सिस्टम को अपटेड करना है। पर्सनल टैक्स रिजीम का सरलीकरण करना और टैक्स रिटर्न को आसान बनाना है।

