Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate WorldInnovana Thinklab ने सोलर ग्रीन एनर्जी बिजनेस में प्रवेश के लिए Subsidiary Company Innovana Green Energy Private Limited में 65 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

Innovana Thinklab ने सोलर ग्रीन एनर्जी बिजनेस में प्रवेश के लिए Subsidiary Company Innovana Green Energy Private Limited में 65 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत कंपनी इनोवाना थिंकलैब लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने अपनेे द्वारा प्रवर्तित सब्सिडियरी कंपनी इनोवाना ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में 65 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इसकी ऑथराइज्ड शेयर केपिटल 1 लाख रुपए और पेड-अप केपिटल 1 लाख रुपए है। यह कंपनी सौर ऊर्जा प्रणालियां और सेवा क्षेत्र में काम करेगी। कंपनी का उद्देश्य भारत में विभिन्न क्षेत्रों में रूफटॉप सौर पीवी सिस्टम को डिजाइन करना, स्थापित करना, संचालित करना और बनाए रखना, ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट सेवाओं के साथ हाइब्रिड और स्टोरेज सिस्टम सहित सौर परियोजनाओं को विकसित करना, उनका स्वामित्व रखना और उनका प्रबंधन करना, नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पन्न करना, व्यापार करना और आपूर्ति करना तथा सौर ईपीसी अनुबंध करना, सौर कंपोनेंट और संबंधित उपकरणों, अवसंरचना की खरीद, निर्माण और सौदा करना, सौर ऊर्जा संचालन के लिए परामर्श प्रदान करना और साझेदारी बनाना या आवश्यक संपत्तियां प्राप्त करना है। कंपनी में 10 फेसवैल्यू के 6500 शेयर 65000 में अधिकृत किए हैं। कंपनी ने इनोवाना ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सोलर ग्रीन एनर्जी बिजनेस में प्रवेश, संचालन, स्थापना, विकास और सभी प्रकार के सोलर ग्रीन एनर्जी गतिविधियों में बढ़त के लिए स्थापित किया है। कंपनी ने पूर्व में भी सफलतापूर्वक हेल्थ एंड फिटनेस बिजनेस में डायवर्सिफिकेशन किया है।



You may also like

Leave a Comment