PERM Suspension पर Infosys का बयान
IT प्रमुख Infosys ने कहा है कि US Government द्वारा Permanent Labor Certification यानी PERM Applications के Suspension से कंपनी पर किसी Material Impact की उम्मीद नहीं है। कंपनी ने यह जानकारी Exchange Filing के जरिए दी है। PERM Programme के तहत Skilled Foreign Workers को रोजगार के आधार पर US में Permanent Residency हासिल करने का रास्ता मिलता है।
Department of Labor के साथ सहयोग
Infosys ने कहा कि वह United States Department of Labor के फैसले से अवगत है, जिसके तहत कुछ कंपनियों के New और Pending PERM Applications को निलंबित किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह Department of Labor और संबंधित Government Agencies के साथ सहयोग करने और उनके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।
US में Local Workforce को बनाया आधार
Infosys ने कहा कि उसने US में मजबूत Local Workforce तैयार करने के साथ Technology और Innovation Hubs में निवेश किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह अपने Employees, Clients और Communities के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी लागू Laws और Regulations का पालन करती रहेगी।
Visa Policy पर Trump Administration सख्त
US Labour Secretary Keith Sonderling ने PERM Suspensions की घोषणा ऐसे समय में की है, जब Trump Administration कथित Visa Fraud और ऐसी Employment Practices के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रही है, जिनके बारे में उसका कहना है कि वे American Workers के हितों को प्रभावित करती हैं।
TCS ने भी बताई अपनी Workforce Strategy
भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS ने भी कहा कि वह US Government की PERM घोषणा से अवगत है और Department of Labor के किसी भी निर्देश का पालन करेगी। TCS ने बताया कि उसकी US Workforce Strategy मुख्य रूप से Local Talent Hiring पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक US में उसके 31 Offices और Delivery Centers हैं तथा अगले पांच वर्षों में 15,000 अतिरिक्त लोगों को नियुक्त करने की योजना है। TCS ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उसके PERM Applications Single Digits में रहे हैं, इसलिए उसे Workforce Strategy और Customer Engagements पर असर की उम्मीद नहीं है।

