Monday, July 6, 2026 |
Home Banking and Insuranceइंडसइंड बैंक ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ साझेदारी में ‘रेसल फॉर ग्लोरी’ कार्यक्रम शुरू किया

इंडसइंड बैंक ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ साझेदारी में ‘रेसल फॉर ग्लोरी’ कार्यक्रम शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
इंडसइंड बैंक ने अपनी सीएसआर पहल के तहत ‘रेसल फॉर ग्लोरी’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। बैंक ने विजयनगर, बेल्लारी में मुख्यालय वाले हाई परफॉर्मेंस ओलंपिक ट्रेनिंग केंद्र इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) के साथ लंबे समय से चल रही अपनी साझेदारी को जारी रखा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर की 50 प्रतिभाशाली महिला कुश्ती एथलीटों को सशक्त बनाना और उन्हें फुली-फंडेड स्कॉलरशिप से प्रतिष्ठित आईआईएस प्रतिष्ठान में कोचिंग प्रदान करना है।
खेल संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से, बैंक सबके लिए समान अवसर उपलब्ध कराते हुए खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने को पूरी प्राथमिकता देता है और महिलाओं और पुरुषों के साथ दिव्यांग लोगों और वंचित समुदायों सहित विविध पृष्ठभूमि के व्यक्तियों की भागीदारी पर जोर देता है। ‘रेसल फॉर ग्लोरी’ सीएसआर कार्यक्रम के तहत, महिला पहलवानों को शीर्ष स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्हें विशेषज्ञ कोचिंग, व्यापक खेल विज्ञान संसाधनों, अत्याधुनिक उपकरणों, पोषण संबंधी सहायता, शैक्षिक सहायता और एक सहायक ईको सिस्टम तक पहुंच का लाभ मिलेगा। इस तरह उनकी क्षमता को और मजबूत करने और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर उन्हें सफलता की ओर अग्रसर करने के लिए आवश्यक माहौल तैयार किया जाएगा।
इंडसइंड बैंक के कॉर्पोरेट, कमर्शियल और रुरल बैंकिंग प्रमुख और ‘इंडसइंड फॉर स्पोर्ट्स’ के प्रभारी संजीव आनंद ने कहा कि हमें इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ ‘रेसल फॉर ग्लोरी’ लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। यह कदम दरअसल भारतीय खेलों में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह एक ऐसा कदम है जिससे एथलीटों को और सशक्त बनाया जा सकता है। बैंक का ध्यान प्रतिभा को बढ़ावा देने से कहीं आगे तक फैला हुआ है; यह अपनी खेल उपलब्धियों के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है। हमारा मानना है कि इन एथलीटों को आवश्यक समर्थन और संसाधन प्रदान करके, हम उनकी पूरी क्षमता को उजागर करने और भारतीय खेलों में एक उज्जवल, अधिक समावेशी भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में मदद कर सकते हैं। साथ मिलकर, हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास करते हैं जहाँ सपने साकार हों, सीमाएँ पार हों और उत्कृष्टता की कोई सीमा न हो।’
इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के सीईओ रुशदी वार्ले ने कहा किहमें इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के गर्ल्स रेसलिंग प्रोग्राम के लिए इंडसइंड बैंक के साथ अपने सहयोग को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस प्रोग्राम के जबरदस्त परिणाम सामने आए हैं। हमें यकीन है कि इंडसइंड बैंक के समर्थन से, हम अपने स्तर को और भी ऊपर उठाएंगे और अपने युवा एथलीटों को वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने का और भी बेहतर मौका देंगे।’
‘रेसल फॉर ग्लोरी’ कार्यक्रम को ‘इंडसइंड फॉर स्पोर्ट्स’ पहल के एक हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया है, जो 2016 में स्थापित बैंक का एक गैर-बैंकिंग स्पोर्ट्स वर्टिकल है। ‘इंडसइंड फॉर स्पोर्ट्स’ अपनी पहलों के माध्यम से विविधता, विशिष्टता और वर्चस्व की फिलॉस्फी पर काम करता है जिसका उद्देश्य खेलों का उपयोग करके हितधारकों को उत्साहित, शिक्षित करना और अपने साथ जोडऩा है। इंडसइंड बैंक का लक्ष्य आने वाले वर्षों में महत्वाकांक्षी महिला पहलवानों को उनके ओलंपिक सपने को साकार करने के लिए समर्थन देकर कार्यक्रम के प्रभाव को व्यापक बनाना है।



You may also like

Leave a Comment