Monday, July 6, 2026 |
Home Commodityकोका कोला इंडिया के फाउंडेशन आनंदना और ग्राम उन्नति ने कर्नाटक में आम की स्थायी खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो’ लॉन्च किया

कोका कोला इंडिया के फाउंडेशन आनंदना और ग्राम उन्नति ने कर्नाटक में आम की स्थायी खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो’ लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/कर्नाटक
कोका कोला इंडिया ने अपने आनंदना फाउंडेशन के माध्यम से कर्नाटक के कोलार और रामनगर जिलों में ‘प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो’ लॉन्च करने के लिए ग्राम उन्नति के साथ साझेदारी की है। मैंगो डे से पहले शुरू की गई इस परियोजना का मकसद आम की स्थायी खेती और उत्पादकता को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही इन जिलों में आम की अलफांसो और तोतापुरी किस्मों को उगाने वाले किसानों का मुनाफा भी बढ़ेगा। कोका कोला के विकसित किसान अभियान और सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान की तर्ज पर, यह परियोजना किसानों को उच्च घनत्व वाले पौधारोपण और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करेगी। इससे उन्हें मजबूत बनाकर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी।
आनंदना ने कर्नाटक में किसानों को खेती की बेहतरीन तकनीकें सिखाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मैंगो बोर्ड, भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) और राज्?य के कई जिला बागवानी विभागों के साथ साझेदारी की है। यह पहल आम की पैदावार, गुणवत्ता, आकार और भंडारण क्षमता को बेहतर बनाने के लिए किसानों की मदद करेगी। इस पहल से किसानों को खेती में पूरा सहयोग मिलेगा। इसमें किसानों को कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना शामिल है। ग्राम उन्नति के सीईओ और फाउंडर अनीश जैन ने इस प्रोजेक्ट के लॉन्च के बारे में कहा कि ग्राम उन्नति को इस परियोजना के लिए आनंदना के साथ साझेदारी करके गर्व हो रहा है। यह प्रोजेक्ट स्थायी खेती और किसानों को आर्थिक व सामाजिक लिहाज से मजबूत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देता है। हमारा लक्ष्य खेती के आधुनिक तरीके अपनाकर और गुणवत्ता पर खास ध्यान देकर कर्नाटक में आम की खेती करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ाना है। हम एक साथ मिलकर आम की खेती के स्थायी विकास और इसमें नए-नए तरीके अपनाने को बढ़ावा देंगे। इससे किसानों और पर्यावरण दोनों को लाभ होगा। कोका कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया के लिए सस्टेनेबिलटी और सीएसआर के सीनियर डायरेक्टर राजेश अयाप्पिला ने कहा कि किसान भारत की बागवानी व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो के साथ हम बागबानी के आधुनिक समाधानों से इन किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना चाहते हैं। यह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के सपने से मेल खाता है, जो कृषि अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बना रहा है।’’
इसके अलावा, यह परियोजना फसल उगाने के सबंध में किसानों को सलाह संबंधी सेवाएं देगी, उन्हें मौसम की भविष्यवाणी भी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से किसानों को बिगड़ते मौसम के संबंध में भी चेतावनी मिलेगी। इससे किसान क्लाइमेट-स्मार्ट तकनीक से लैस होंगे और इससे फसलों की पहचान और स्थिरता में भी सुधार आएगा। महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल डिजाइन किये गये हैं जो खेती में पुरुषों एवं महिलाओं की समान भागीदारी को बढ़ावा देते हैं। प्रोजेक्ट उन्नति प्रोग्राम के विषय में-प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो कोका कोला की फ्रूट सर्कुलर इकोनॉमी पहल है, जो स्थायी कृषि पर केंद्रित है। कंपनी की पहल किसानों की खेती में प्रवीणता बढ़ाने पर फोकस करती है। इसके लिए किसानों को खेती के आधुनिक तरीके सिखाए जाते हैं, जिसमें उच्च घनत्व में पौधारोपण (यूएचडीपी) करना और ड्रिप सिंचाई शामिल है। प्रोजेक्ट उन्नति कोका कोला इंडिया की ईएसजी की प्राथमिकताओं- स्थायी कृषि का प्रमुख स्तंभ है। पिछले 10 सालों में प्रोजेक्ट उन्नति ने 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 4 लाख फल उगाने वाले किसानों को सशक्?त करने में मदद की है। यह प्रोग्राम आम, सेब, संतरा, अंगूर, लीची, कॉफी और गन्ने की सात फसल किस्मों पर केंद्रित है। इसका मकसद बागवानी की सप्लाई चेन को बढ़ावा देना और किसानों की कृषि क्षमता में बढ़ोतरी करना है।



You may also like

Leave a Comment