बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई IndiaBonds एक फिनटेक, SEBI-रजिस्टर्ड ब्रोकर और लाइसेंस प्राप्त ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर (OBPP) ने भारत के अग्रणी वेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म Upstox के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस गठजोड़ के तहत, रिटेल निवेशक अब अपस्टॉक्स प्लेटफॉम पर विभिन्न बॉन्ड निवेशों का लाभ उठा पाएंगे।बॉन्ड्स एक फिक्स्ड-इनकम निवेश साधन हैं, जो निवेशकों को नियमित और निष्क्रिय रिटर्न देते हैं — विशेषकर उन लोगों को जो स्थिरता व संतुलित पोर्टफोलियो ग्रोथ की तलाश में हैं।
इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, रिटेल निवेशक अब कॉरपोरेट बॉन्ड्स, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और स्टेट-गारंटीड बॉन्ड्स जैसी विभिन्न श्रेणियों तक पहुँच सकेंगे। यह सुविधा अपस्टॉक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जबकि सभी लेनदेन का निष्पादन केवल इंडियाबॉन्ड्स पर होगा, और यह पूरी तरह से सेबी के OBPP नियमों और नियामक ढांचे के अनुरूप होगा। हर भारतीय को सही निवेश करने, सही ट्रेडिंग करने और आत्मविश्वास के साथ संपत्ति बनाने में सक्षम बनाने के मिशन के साथ, यह साझेदारी इंडियाबॉन्ड्स की भारत के कॉरपोरेट बॉन्ड बाज़ार में डिजिटल क्रांति लाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। साथ मिलकर, यह एकीकरण रिटेल निवेशकों के लिए बॉन्ड निवेश को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस साझेदारी पर IndiaBonds.Com के सह-संस्थापक विशाल गोयनका ने कहा कि यह एक बेहद रोमांचक सहयोग है जो Upstox के विशाल ग्राहक आधार के लिए हमारे 100+ बॉन्ड्स की विस्तृत श्रृंखला तक पहुँच खोलेगा। इस सहज टेक इंटीग्रेशन के साथ, अपस्टॉक्स के वे ग्राहक जो विविध एसेट अलोकेशन के लिए फिक्स्ड-इनकम निवेश तलाश रहे हैं, अब बॉन्ड्स में निवेश कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जहाँ भारत में इक्विटी निवेश ने बड़ी पकड़ बनाई है, वहीं डेब्ट निवेश, विशेषकर कॉरपोरेट बॉन्ड्स, भी रिटेल निवेशकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। भारतीय बॉन्ड मार्केट वर्तमान में 2.78 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का है और संभवत: वित्त का वह अंतिम क्षेत्र है जिसे तकनीक से बदलना बाकी था। यह साझेदारी बिल्कुल सही समय पर हुई है, खासकर जब पोर्टफोलियो विविधीकरण लंबी अवधि की वित्तीय योजना, विकास और स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है। Upstox के सह-संस्थापक श्रीनि विश्वनाथ ने कहा कि 2023 तक, हम अपनी इक्विटी और F\&O ट्रेडिंग में तकनीकी बढ़त के लिए जाने जाते थे। आज, हम एक होलिस्टिक वेल्थ प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो चुके हैं, जहाँ उपयोगकर्ताओं को संपत्ति प्रबंधन और निर्माण के लिए हर सुविधा उपलब्ध है। हमारी इंडियाबॉन्ड्स के साथ साझेदारी इस मिशन को और मजबूत करती है, जिससे उपयोगकर्ताओं को फिक्स्ड-इनकम निवेश अवसरों तक सरल पहुँच मिलेगी और वे एक संतुलित और विविध पोर्टफोलियो बना सकेंगे।

