बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली InCred Money Group की रिटेल वेल्थ-टेक इकाई इन्क्रेड मनी ने एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी में डिजिटल गोल्ड और सिल्वर की शुरुआत की है। एमएमटीसी -पीएएमपी, पीएएमपी एसए (स्विट्जऱलैंड) और एमएमटीसी लिमिटेड (भारत सरकार की कंपनी) का जॉइंट वेंचर है और भारत का एकमात्र LBMA अक्रेडिटेड गुड डिलीवरी गोल्ड और सिल्वर रिफाइनर है। इस प्रोडक्ट की शुरुआत केवल 10 से की जा सकती है, जिसका उद्देश्य है भारत के हर रोज़ खर्च करने वालों को हर रोज़ बचत करने वाला बनाना। आज के दौर में, जहां 100 के स्नैक्स और 300 के ऑनलाइन डील बस एक स्वाइप पर मिल जाते हैं, वहीं बचत करने की आदत धीरे-धीरे कम हो रही है। इन्क्रेड मनी इसे वापस लाने जा रहा है — सिर्फ 10 की डिजिटल गोल्ड और सिल्वर खरीद से, जिससे हर कोई आसानी से बचत शुरू कर सकता है।
इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत है इसकी लचीलापन। सिर्फ एक क्लिक पर आप अपनी होल्डिंग्स को कभी भी (24&7) रिडीम कर सकते हैं, और पैसा तुरंत आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। वहीं, जो निवेशक या ग्राहक भौतिक सोना-चांदी रखना पसंद करते हैं, वे अपनी होल्डिंग्स को 24 कैरेट, 999.9 (99.99 प्रतिशत+ शुद्धता) वाले सोने और चांदी के कॉइन और बार में बदल सकते हैं, जो एमएमटीसी-पीएएमपी से सुरक्षित डिलीवरी के साथ सीधे आपके घर पर पहुँचेंगे। हर एमएमटीसी-पीएएमपी प्रोडक्ट स्विस क्राफ्ट्समैनशिप से बना होता है, यूनिक नंबर के साथ आता है और असैयर सर्टिफाइड मिंटेड काड में पैक होता है।
InCred Money के सीईओ विजय कुप्पा ने कहा कि लोगों को बचत शुरू करने का एक आसान और प्रासंगिक तरीका चाहिए। हमारे प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड और सिल्वर, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में खर्च करने की तरह ही सहज है। चाहे चाय ब्रेक हो, एक छोटा रिचार्ज या देर रात का स्नैक — अब हर 10 की बचत कुछ बड़ा बना सकती है। MMTC-PAMP के इंटरिम सीईओ और CFTO समित गुहा ने कहा कि हम ग्राहकों की लगातार बदलती ज़रूरतों और खरीदारी की प्राथमिकताओं का ध्यान रखते हैं। यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं और निवेशकों को 99.99 प्रतिशत+ शुद्धता वाले सोने और चांदी के मिंटेड प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है, जो निवेश पोर्टफोलियो को विविध बनाने या किसी पारंपरिक अवसर पर उपयोग किए जा सकते हैं। सबसे बड़ा लाभ है छोटे-छोटे अमाउंट से डिजिटल निवेश करना और धीरे-धीरे एक अहम बचत तैयार करना। जैसे ही आपकी जमा बचत एक उचित आकार तक पहुँचती है, आप इसे नकद या भौतिक रूप में रिडीम कर सकते हैं। यह तरीका न केवल अनुशासित बचत को आसान बनाता है बल्कि आपको किसी भी समय सोने-चांदी की कीमत लॉक करने की सुविधा भी देता है, जिससे भविष्य में कीमत बढऩे के जोखिम से बचा जा सकता है। पारंपरिक गोल्ड खरीदारी के मुकाबले, डिजिटल गोल्ड और सिल्वर में वही मूल्य है लेकिन बिना किसी झंझट के — न स्टोरेज की चिंता, न बड़ी एंट्री बाधा, और पूरी लिक्विडिटी। यह एक ऐसा धन है जिसे आप अपनी सुविधा, सुरक्षा और अपनी गति से बढ़ा सकते हैं।

