Saturday, March 7, 2026 |
Home » थोक मुद्रास्फीति दर अक्टूबर में घटकर -1.21 प्रतिशत रही

थोक मुद्रास्फीति दर अक्टूबर में घटकर -1.21 प्रतिशत रही

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली (IANS)। भारत में थोक मुद्रास्फीति दर या महंगाई दर अक्टूबर में कम होकर -1.21 प्रतिशत हो गई है, जो कि सितंबर में 0.13 प्रतिशत थी। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से दी गई। अक्टूबर में थोक महंगाई दर के नकारात्मक जोन में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस, electricity और mineral oil एवं अन्य की कीमतों में कमी आना है।

बीते महीने खाद्य उत्पादों में थोक महंगाई दर -5.04 प्रतिशत रही है, जो कि सितंबर में -1.99 प्रतिशत थी। यह दिखाता है कि थोक उत्पादों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले घटी हैं। दूसरी तरफ ईंधन और ऊर्जा में थोक महंगाई दर अक्टूबर में 1.12 प्रतिशत रही है। manufacturing उत्पादों में थोक महंगाई दर अक्टूबर में -0.07 प्रतिशत रही है। 22 श्रेणियों में से सात में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें chemical, basic metal और motor वाहन शामिल हैं। वहीं, कपड़ा, खाद्य उत्पाद, electronics और विद्युत उपकरण जैसी 11 श्रेणियों में कीमतों में वृद्धि हुई। चार श्रेणियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इससे पहले बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में record 0.25 प्रतिशत के निचले स्तर पर पहुंच गई है, जो कि सितंबर में 1.44 प्रतिशत थी। यह मौजूदा CPI series में दर्ज की गई अब की सबसे कम महंगाई दर है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए data में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में महंगाई दर अक्टूबर में -0.25 प्रतिशत रही है, जबकि सितंबर में यह 1.07 प्रतिशत थी। वहीं, urban क्षेत्र में महंगाई दर 0.88 प्रतिशत रही है, जबकि सितंबर में यह 1.83 प्रतिशत थी।

खाद्य महंगाई दर अक्टूबर में -5.02 प्रतिशत रही है, जो दिखाता है कि खाद्य उत्पादों की कीमतें सालाना आधार पर कम हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई दर अक्टूबर में -4.85 प्रतिशत रही है। इस दौरान urban क्षेत्रों में खाद्य महंगाई दर -5.18 प्रतिशत रही है।



You may also like

Leave a Comment