Thursday, February 5, 2026 |
Home » भारत का Services PMI जनवरी में 58.5 के स्तर पर पहुंचा

भारत का Services PMI जनवरी में 58.5 के स्तर पर पहुंचा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (IANS)। HSBC India Services PMI जनवरी महीने में दो महीने के उच्चतम स्तर 58.5 पर पहुंच गया, जो दिसंबर के 58.0 से ज्यादा है। S&P Global द्वारा संकलित डेटा के मुताबिक, इसमें बढ़ोतरी नए business और output में तेजी के कारण देखी गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में service providers ने जनवरी में growth में recovery देखी है। वे outlook को लेकर भी ज्यादा positive थे। इस कारण उन्होंने अतिरिक्त employees की नियुक्ति की है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि input cost और selling price में वृद्धि के बाद भी तेजी देखी गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि output growth के पीछे मुख्य कारण demand में तेजी, नया business मिलना और technology investment था।

HSBC के Chief India Economist Pranjul Bhandari ने कहा, “भारत का Services PMI जनवरी में 58.5 हो गया, जो दिसंबर में 58.0 था, जो इस sector में लगातार तेजी का संकेत देता है। मजबूत output growth नए orders के लगातार आने से हुई, जिसमें South और South-East Asia से international demand में बढ़ोतरी भी शामिल है।”

Business confidence तीन महीने के सबसे ऊंचे level पर पहुंच गया, जिसे efficiency में सुधार, असरदार marketing और नए clients मिलने से support मिला। Bhandari ने कहा, “हालांकि, input और output prices बढ़ रही हैं, लेकिन historical standards के हिसाब से ये काफी कम हैं। जनवरी में Composite PMI भी मजबूत हुआ, जो manufacturing और services दोनों में मजबूत demand growth को दिखाता है।”

Survey में शामिल लोगों ने Indonesia, Kenya, Malaysia, Oman, Qatar, Sri Lanka, Thailand और Vietnam के clients से नया business मिलने की बात कही। जनवरी के data से पता चला कि नए business मिलने का मुख्य source domestic market था, लेकिन international orders में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, expansion की गति तीन महीनों में सबसे ज्यादा थी।



You may also like

Leave a Comment