Monday, June 29, 2026 |
Home Breaking Newsनिवेश योग्य बाजारों के सूचकांक में चीन को पछाडक़र शीर्ष पर पहुंचा भारत

निवेश योग्य बाजारों के सूचकांक में चीन को पछाडक़र शीर्ष पर पहुंचा भारत

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/ मुंबई (आईएएनएस)। भारत ने MSCI द्वारा उभरते बाजारों के लिए जारी निवेश योग्य बाजार सूचकांक में चीन को पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश ओवरऑल सूचकांक में भी चीन को पीछे छोड़ सकता है। MSCI एक अमेरिकी वित्तीय कंपनी है जो यह सूचकांक जारी करती है। उभरते बाजारों की श्रेणी में 24 देशों को शामिल किया गया है और &,&55 बड़ी, मझौली तथा छोटी कंपनियों के आंकड़ों के आधार पर सूचकांक तैयार किया गया है। ये कंपनियां सभी 24 देशों में कुल free float-adjusted बाजार पूंजीकरण के लगभग 99 प्रतिशत को कवर करती हैं। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने एक नोट में कहा कि सूचकांक भार में वृद्धि ’यादा उत्साह का संकेत हो सकता है या “free-float में सुधार और भारतीय कंपनियों की बढ़ती सापेक्ष आय जैसे मूलभूत कारकों के कारण हो सकती है”। ब्रोकरेज ने कहा, “भारत के मामले में बुनियादी कारक निश्चित रूप से लागू होते हैं और इस हद तक, उभरते बाजार क्षेत्र में भारत की नई स्थिति चिंताजनक नहीं है।” साथ ही उसने कहा कि उभरते बाजार क्षेत्र में भारत उसकी शीर्ष प्राथमिकता बना हुआ है और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरी पसंद है।नोट के अनुसार, बाजार में गिरावट के लिए कई संभावित ट्रिगर हैं, लेकिन वे भारतीय इक्विटी में तेजी पर ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सूचकांक में भारत के प्रदर्शन के चरम पर पहुंचने से पहले कुछ और दूरी तय करनी पड़ सकती है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन लगातार अ‘छा बना हुआ है और वृहद आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

वित्त वर्ष 2025 में अप्रैल-जून की पहली तिमाही में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर, ब्रेंट कू्रड की कीमतों में लगातार गिरावट के साथ अब इसके 7& डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के संकेत मिल रहे हैं।वित्तीय स्थिरता है और अर्थव्यवस्था में विकास की गति मजबूत बनी हुई है। इस साल जून में जे.पी. मॉर्गन के उभरते बाजारों के लिए सरकारी बॉन्ड सूचकांक में देश के शामिल होने की वजह से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने इस साल अब तक भारतीय ऋण बाजार में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।



You may also like

Leave a Comment