Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceAU Small Finance Bank ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ की रणनीतिक साझेदारी

AU Small Finance Bank ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ की रणनीतिक साझेदारी

यह साझेदारी विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में AU SFB के विविध ग्राहक आधार को विश्वसनीय, स्थिर और किफायती बीमा समाधानों तक पहुंच प्रदान करने में सक्षम बनाती है।

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। भारत के सबसे बड़े Small Finance Bank AU Small Finance Bank (AU SFB) और सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी General Insurance Company United India Insurance Company (UIIC)  ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसका मकसद AU Small Finance Bank के ग्राहकों को सामान्य बीमा और इससे जुड़े समाधानों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करना है। इसमें वाहन बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, फसल बीमा, प्रॉपर्टी बीमा, दुकानदार बीमा, साइबर सुरक्षा बीमा और अन्य बहुत कुछ शामिल है।AU SFB और UIIC ने औपचारिक रूप से रणनीतिक गठबंधन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह उनके सहयोगी सफर में मील का महत्वपूर्ण पत्थर है। समझौतों पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भूपेश सुशील राहुल ने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी एयू एसएफबी के ‘फॉरएवर बैंक’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। इसका उद्देश्य पूरे देश में व्यापक स्तर पर वित्तीय समाधान प्रदान करना है।



You may also like

Leave a Comment