Hiring को लेकर मजबूत संकेत
New Delhi में मंगलवार को जारी Naukri की Report के मुताबिक, भारत में July से December के बीच Hiring का माहौल मजबूत रहने की उम्मीद है। Survey में शामिल 97 प्रतिशत HR Leaders ने Hiring जारी रहने की संभावना जताई है, जबकि 79 प्रतिशत का मानना है कि इस दौरान केवल खाली पदों को भरने के बजाय पूरी तरह नए Roles के लिए भी Recruitment होगा।
Real Estate और FMCG सबसे आगे
Fresh Job Creation को लेकर Real Estate Sector सबसे ज्यादा Optimistic नजर आया। यहां 86 प्रतिशत HR Leaders ने नए Jobs बनने की उम्मीद जताई। FMCG में यह आंकड़ा 85 प्रतिशत और IT/Tech में 83 प्रतिशत रहा। Manufacturing और Healthcare में करीब 79 प्रतिशत HR Leaders ने Fresh Hiring की संभावना जताई, जबकि BFSI में यह आंकड़ा 72 प्रतिशत रहा।
AI से Job Loss की आशंका कम
Report के अनुसार, 86 प्रतिशत HR Leaders को AI के कारण बड़े स्तर पर Job Loss की आशंका नहीं है। IT और BFSI में 20 प्रतिशत से अधिक HR Leaders का मानना है कि AI अगले छह महीनों में नए Roles भी पैदा कर सकता है। Info Edge के MD & CEO Hitesh Oberoi के अनुसार AI खासतौर पर IT, Marketing और Analytics जैसे क्षेत्रों में नए अवसर तैयार कर रहा है।
इन Roles में बढ़ सकती है Recruitment
Business Development में सबसे ज्यादा Hiring की उम्मीद है। 45 प्रतिशत HR Leaders ने इस क्षेत्र में Recruitment बढ़ने की संभावना जताई, जबकि Marketing के लिए यह आंकड़ा 37 प्रतिशत और IT Roles के लिए 31 प्रतिशत है। Entry-Level Hiring में BFSI सबसे आगे रह सकता है।
Salary Increment पर क्या है अनुमान
करीब 58 प्रतिशत HR Leaders को औसत Increment 10 प्रतिशत से कम रहने की उम्मीद है, जबकि 28 प्रतिशत ने 10 से 15 प्रतिशत Increment का अनुमान जताया। IT, Manufacturing और Real Estate में Double-Digit Salary Hike को लेकर अपेक्षाकृत ज्यादा Optimism है।

