Sunday, July 5, 2026 |
Home Breaking Newsवैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई: Piyush Goyal

वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई: Piyush Goyal

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/New Delhi (IANS)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने मंगलवार को Lok Sabha में कहा कि बीते तीन वर्षों से अधिक समय में India का Global Trade Footprint काफी मजबूत हुआ है और इससे निर्यातकों के लिए 38 विकसित देशों के बाजार खुले हैं। वैश्विक तनावों के बीच India की Global Trade में मजबूत होती स्थिति पर Piyush Goyal ने कहा, “India के लिए International Trade में एक नए युग की शुरुआत हो रही है और इसमें नया अध्याय लिखा जा रहा है, जो विश्व में India की स्थिति को और मजबूत करेगा।”

केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि हाल में हुए वैश्विक घटनाक्रमों का देश के व्यापारिक आंकड़ों पर असर हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रभाव को नियंत्रित कर लिया गया है। Piyush Goyal ने कहा कि India की निर्यात की कहानी को केवल वस्तु व्यापार की दृष्टि से देखना ठीक नहीं है। India का Service Export बीते तीन से चार वर्षों से लगातार बढ़ रहा है, जो कि वैश्विक व्यापार में उठापटक के बीच देश को स्थिरता प्रदान करता है।

Piyush Goyal ने आगे कहा कि India द्वारा अन्य देशों के साथ किए Free Trade Agreement (FTA) से 38 विकसित देशों के बाजार निर्यातकों के लिए खुले हैं। इन देशों की प्रति व्यक्ति आय काफी अधिक है। ऐसे देशों में निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी, क्योंकि ये देश लागत के मोर्चे पर India से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, जैसे ही यह Agreement Operational हो जाएंगे, जिसमें UK के साथ हुआ समझौता भी शामिल है, निर्यातकों के लिए कई अवसर खुलेंगे।

इसके अतिरिक्त, Piyush Goyal ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद India की अर्थव्यवस्था का व्यापक आधार मजबूत बना हुआ है। इसकी पुष्टि Record FDI Inflow और वैश्विक स्तर पर India के साथ व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बढ़ते रुझान से होती है।



You may also like

Leave a Comment