जयपुर। अहमदाबाद आधारित जल आपूर्ति, सीवरेज, सिंचाई और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर केंद्रित प्रमुख Engineering और Construction कंपनी VL Infraprojects Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने Unaudited Financial Results घोषित कर दिए हैं।
Standalone Balance Sheet के अनुसार, पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 14.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 71.79 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 62.90 करोड़ रुपये थी। मुनाफे के मोर्चे पर, कंपनी का Operating Profit (EBITDA) सालाना आधार पर 12.50 प्रतिशत घटकर 7.68 करोड़ रुपये से 6.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA Margin 12.21 प्रतिशत के मुकाबले 9.36 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसी प्रकार, Net Profit में सालाना आधार पर 20.90 प्रतिशत की कमी आई और यह 4.02 करोड़ रुपये से घटकर 3.18 करोड़ रुपये रहा, जबकि Net Profit Margin 6.39 प्रतिशत की तुलना में 4.43 प्रतिशत रहा।
वित्तीय प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए VL Infraprojects Limited के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं CEO राजगोपाल रेड्डी ने कहा कि, “चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही कंपनी के लिए महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि उसने जल आपूर्ति और अन्य EPC Segment में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निष्पादन लगातार जारी रखा है। कंपनी का प्रदर्शन कुशल परियोजना निष्पादन, समय पर Delivery और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है। जल जीवन मिशन और अमृत जैसी सरकारी पहलों से EPC Contractors के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं, और कंपनी की प्राथमिकता चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने, अनुशासित Bidding के साथ Order Pipeline को मजबूत करने तथा Stakeholders के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की है।”
कंपनी प्रोफाइल : वर्ष 2014 में स्थापित और गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यालय वाली VL Infraprojects Limited मुख्य रूप से जल आपूर्ति, सीवरेज और सिंचाई क्षेत्रों में सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के Design, Construction और Commissioning में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी Pipeline Procurement व Installation, Civil Construction, Electro-Mechanical Works और जल वितरण नेटवर्क के Operation व Maintenance सहित End-to-End Services प्रदान करती है। गुजरात सरकार के साथ एक Government Approved “AA” Class Contractor के रूप में पंजीकृत इस कंपनी के पास कर्नाटक, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में भी विभिन्न Licences और Registrations हैं। जुलाई 2024 में NSE Emerge Platform पर सूचीबद्ध हुई इस कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में 150.02 करोड़ रुपये की कुल आय, 16.53 करोड़ रुपये का EBITDA और 8.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।
