जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख महिला परिधान निर्माता और NSE Emerge पर सूचीबद्ध कंपनी Signoria Creation Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि) के लिए अपने Financial Results जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने सभी प्रमुख मापदंडों पर मजबूत वृद्धि दर्ज की है।
वर्ष 2019 में स्थापित और जयपुर के मानसरोवर व सांगानेर में आधुनिक Manufacturing Units का संचालन करने वाली यह कंपनी ‘Signoria’ ब्रांड के तहत कुर्ती, Co-ord Set, गाउन और अन्य पारंपरिक व Fusion Wear के निर्माण तथा विपणन के लिए जानी जाती है।
वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का कुल Turnover सालाना आधार पर 69.44 प्रतिशत की उल्लेखनीय छलांग लगाकर 3,494.27 लाख रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,062.21 लाख रुपये था। कंपनी की Operational Efficiency का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका Gross Profit 71.66 प्रतिशत बढ़कर 560.73 लाख रुपये से 962.53 लाख रुपये हो गया है।
मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां Profit Before Tax 76.22 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 430.79 लाख रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल की पहली छमाही में यह 244.46 लाख रुपये रहा था। इसी प्रकार, Profit After Tax में 62.90 प्रतिशत का उछाल आया है और यह 182.43 लाख रुपये से बढ़कर 297.18 लाख रुपये हो गया है। Margin की बात करें तो Gross Profit Margin 27.19 प्रतिशत से सुधरकर 27.55 प्रतिशत और Profit Before Tax Margin 11.85 प्रतिशत से बढ़कर 12.33 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जबकि Net Profit Margin 8.85 प्रतिशत के मुकाबले 8.50 प्रतिशत रहा। इन नतीजों के साथ कंपनी ने उच्च Turnover और मजबूत मुनाफे की अपनी विकास गति को बरकरार रखा है।
