Saturday, July 4, 2026 |
Home Business RemediesICICI Prudential Life Insurance ने लॉन्च किया ‘ICICI Pru Signature Pension Plan – Retirement

ICICI Prudential Life Insurance ने लॉन्च किया ‘ICICI Pru Signature Pension Plan – Retirement

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 28 अगस्त, 2024- ICICI Prudential Life Insurance ने एक नया प्रॉडक्ट ‘ICICI Pru Signature Pension Plan’ लॉन्च किया है। यह प्लान मार्केट लिंक्ड पेंशन प्रॉडक्ट है जो ग्राहकों को लागत और कर कुशल रिटायरमेंट प्लान तैयार करने की सुविधा प्रदान करता है। लोगों के जीवन में रिटायरमेंट प्लानिंग एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और सभी ग्राहकों के लिए वित्तीय रूप से स्वतंत्रता हासिल करने के लिए आवश्यक भी है। यह अनूठा प्रोडक्ट राहकों को रिटायरमेंट प्लानिंग के संचय और आय सृजन दोनों चरणों के लिए प्रभावी ढंग से योजना बनाने में मदद करता है।

इस प्लान की लॉन्चिंग के अवसर पर ICICI Prudential Life Insurance के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर श्री अमित पाल्टा ने कहा, ‘‘हमें आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है। यह बाजार से जुड़ा एक ऐसा प्रॉडक्ट है जो ग्राहकों को अपने रिटायरमेंट कॉर्पस का निर्माण करने के लिए भारत की विकास कहानी में भाग लेने में सक्षम बनाता है।

यह प्रोडक्ट ग्राहकों को इक्विटी में 100 प्रतिशत निवेश करने की सुविधा देता है, साथ ही अपने रिटर्न को अधिकतम करने के लिए इक्विटी, डेट और बैलेंस्ड फंड के बीच असीमित मुफ्त स्विच की पेशकश भी करता है। इस प्रोडक्ट के साथ हम दो नए फंड भी पेश कर रहे हैं – आईसीआईसीआई प्रू पेंशन इंडिया ग्रोथ फंड और आईसीआईसीआई प्रू पेंशन बैलेंस्ड फंड।

विशेष बात यह है कि आय प्रारंभ तिथि को ‘आगे बढ़ाने’ या ‘स्थगित’ करने की सुविधा फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस रिटायर अर्ली’ (एफआईआरई) पीढ़ी को अपने प्रारंभिक सेवानिवृत्ति लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बना सकती है। दूसरी तरफ ऐसे ग्राहक जो रिटायर होने पर आय प्राप्त करना शुरू करना चाहते हैं, वे आय प्रारंभ तिथि को स्थगित करना चुन सकते हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह प्रोडक्ट ग्राहकों को पॉलिसी अवधि के अंत में संचित बचत का 60 प्रतिशत तक हिस्सा कर-मुक्त निकासी करने की अनुमति देता है, जिसमें शेष राशि को गारंटीकृत आजीवन आय प्राप्त करने के लिए वार्षिकी खरीदने के लिए निवेश करना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘प्रीमियम ऐड-ऑन लाभ की छूट का विकल्प चुनने से सेवानिवृत्ति योजना को गंभीर बीमारी या दुर्घटना के कारण स्थायी दिव्यांगता के कारण बाधित होने से बचाया जा सकेगा। आंशिक निकासी सुविधा बचत योजना को प्रभावित किए बिना लिक्विडिटी संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायता कर सकती है। साथ ही, टॉप-अप सुविधा ग्राहकों को अपनी सेवानिवृत्ति बचत को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त निवेश करने की सुविधा भी देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब सेवानिवृत्ति योजना की बात आती है तो हमारा उद्देश्य वन-स्टॉप शॉप बनना है – यह इंडस्ट्री में सबसे पहले पेश एन्युटि ऑफरिंग के माध्यम से हो सकता है। इसमें ग्राहकों को 100 प्रतिशत मनीबैक की सुविधा भी मिलती है या फिर आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन जैसी बाजार-लिंक्ड पेंशन योजना के रूप में इसका लाभ उठाया जा सकता है।

उन्होंने निष्कर्ष के तौर पर कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह वित्त वर्ष 2024 (व्यक्तिगत मृत्यु दावों) में 99.17 फीसदी के हमारे इंडस्ट्री लीडिंग क्लेम सैटलमेंट अनुपात में भी नजर आता है, जिसमें गैर-जांच किए गए रिटेल मृत्यु दावों के लिए औसत दावा निपटान समय केवल 1.27 दिन है।



You may also like

Leave a Comment