Saturday, July 11, 2026 |
Home Banking and Insuranceवायनाड में लैंडस्लाइड को देखते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराई

वायनाड में लैंडस्लाइड को देखते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराई

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/केरल
केरल के वायनाड जिले में हुए विनाशकारी लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के मामले में, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने इससे प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान समुदाय का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
हाल ही में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के कारण जानमाल का भारी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, केरल सरकार ने 222 मौतों की पुष्टि की है, और 3000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। इस आपदा की स्थिति में 128 लोग घायल भी हुए हैं, जो यह साबित करता है कि आपदा कितनी भयानक रही है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इन बहादुर कर्मियों और प्रभावित समुदायों के साथ एकजुटता से खड़ा है। इस कठिन समय में, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हमारे पॉलिसीधारकों को तुरंत और कुशलता से सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया के माध्यम से गाइड करने और किसी भी जरूरी सहायता की पेशकश करने के लिए 24/7 डेडिकेटेड हेल्प डेस्क की स्थापना की है।
कंपनी अपने पॉलिसीधारकों को तेज और आसानी से क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जब भी संभव हो इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती है। कंपनी सभी लोगों से इस महत्वपूर्ण समय के दौरान सुरक्षित रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह करती है।



You may also like

Leave a Comment