Friday, July 10, 2026 |
Home Business Remediesसीआईएस के छात्र रिपुदमन ने जेईटी में हासिल की राज्य में प्रथम स्थान

सीआईएस के छात्र रिपुदमन ने जेईटी में हासिल की राज्य में प्रथम स्थान

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/सीकर।
जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईटी) में सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीआईएस के छात्र रिपुदमन शेखावत ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान कर सीएलसी का नाम रोशन किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया, यह सफलता सीएलसी के उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रमाण है।
प्रिंसिपल भदौरिया ने बताया, सीएलसी नीट, जेईई, और एनडीए जैसी परीक्षाओं के साथ ही जेईटी में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध कर चुका है। उन्होंने कहा, यह सफलता सीआईएस की शिक्षक टीम और उनके द्वारा प्रदान किए गए अपडेटेड स्टडी मैटेरियल के कारण संभव हो पाई है। रिपुदमन शेखावत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और सीआईएस की उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री को दिया। इस उपलब्धि पर सीआईएस में खुशी का माहौल रहा और सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने रिपुदमन के उज्जवल भविष्य की कामना की।



You may also like

Leave a Comment